ग्वालियर स्थित NCC ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) परिसर में बुधवार को पासिंग आउट परेड और पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। देशभर से आईं 129 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने 45 दिन की सैन्य ट्रेनिंग पूरी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कमान की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल सुचित्रा सेनागुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों को रैंक (स्टार) लगाए और उन्हें NCC के नियमों व देश सेवा की शपथ दिलाई। महिला सशक्तिकरण भी ट्रेनिंग का उद्देश्य लेफ्टिनेंट जनरल सुचित्रा सेनागुप्ता ने बताया कि ग्वालियर NCC OTA के दो प्रमुख उद्देश्य हैं। पहला, एसोसिएट NCC अधिकारियों को सैन्य प्रशिक्षण देना और दूसरा महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका देना। उन्होंने बताया कि इस कोर्स में देशभर से 129 महिला कैंडिडेट शामिल हुई थीं। सभी ने 45 दिन की कड़ी ट्रेनिंग पूरी की है। शिखा सिंह को तीन पुरस्कार समारोह के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला अफसरों को पदक और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। राजस्थान की एसओ शिखा सिंह को कमांडेंट गोल्ड मेडल, शर्मा कप (बेस्ट इन एकेडमिक्स) और स्पेशल स्किल्स के लिए गोल्ड मेडल मिला।

