गौशाला निर्माण के लिए आगे आए दानदाता:11 लाख रुपए और जमीन देने की घोषणा, लोगों ने सहयोग से जुटाया फंड

गौशाला निर्माण के लिए आगे आए दानदाता:11 लाख रुपए और जमीन देने की घोषणा, लोगों ने सहयोग से जुटाया फंड

पाली के पास डेंडा गांव में गौशाला निर्माण के लिए ग्रामीणों ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। गांव के कई दानदाताओं ने लाखों रुपए देने के साथ जमीन और निर्माण कार्य में सहयोग करने की घोषणा की। तख्त सिंह सोनीगरा परिवार ने गौशाला निर्माण के लिए 11 लाख रुपए और जमीन देने की घोषणा की। इसके अलावा भंवरदास वैष्णव ने 5 लाख रुपए, घीसू सिंह गोयल ने 2.51 लाख रुपए, चिमनाराम घांची ने 2.11 लाख रुपए, पोकरदास-किस्तूरदास ने 1.65 लाख रुपए, नरपत सिंह-प्रहलाद सिंह राठौड़ ने 1.61 लाख रुपए, सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह गेलड़ा ने 1.11 लाख रुपए, श्रवण-मदनलाल बंजारा ने 1.11 लाख रुपए और चुन्नीलाल बंजारा ने भी 1.11 लाख रुपए देने की घोषणा की। प्याऊ और अवाला निर्माण में भी करेंगे सहयोग गौशाला निर्माण के साथ अन्य सुविधाओं के लिए भी ग्रामीण आगे आए। सुखराम प्रजापत ने प्याऊ निर्माण में सहयोग देने की घोषणा की। वहीं, रूपसिंह चुंडावत और नारायणलाल सीरवी ने अवाला निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सोनिगरा परिवार सहित अन्य दानदाताओं और नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों का ग्रामीणों की मौजूदगी में माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गोवंश के लिए चारा, पानी और आश्रय की व्यवस्था करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। गौशाला बनने से क्षेत्र के निराश्रित गोवंश को संरक्षण और सेवा के लिए बेहतर आश्रय मिल सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *