गोहाना में समाधान शिविर में सुनी समस्याएं:फैमिली ID में आय संशोधन और खेतों से पानी निकालने पर चर्चा; SDM ने दिए कार्रवाई के आदेश

गोहाना में समाधान शिविर में सुनी समस्याएं:फैमिली ID में आय संशोधन और खेतों से पानी निकालने पर चर्चा; SDM ने दिए कार्रवाई के आदेश

सोनीपत जिले के गोहाना स्थित एसडीएम कार्यालय में गुरुवार को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से ‘समाधान शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम अंकित कुमार ने की, जहां क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। समाधान शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र (Family ID) में आय दुरुस्त करवाने, वृद्धावस्था पेंशन बनवाने, नए बिजली कनेक्शन जारी करने, गलियों से अवैध कब्जे हटाने और खेतों में जलभराव की निकासी से संबंधित शिकायतें दर्ज की गईं। एसडीएम अंकित कुमार ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित सभी लंबित शिकायतों का समाधान निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने बैठक में कहा कि सभी लंबित मामलों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और जिन शिकायतों का समाधान कर दिया गया है, उन्हें पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तुरंत ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार हेमंत कुमार, नगर परिषद सचिव सुंदर शर्मा, बीडीपीओ मुड़लाना अश्विनी कुमार, बीडीपीओ कथूरा पूनम चंदा, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुनील कुमार तथा बिजली विभाग के एसडीओ कपिल यादव सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *