झोटा हत्याकांड-ड्रग इंस्पेक्टर नरेश के खिलाफ जांच शुरू:मेडिकल संचालक का लाइसेंस बार-बार रिन्यू करने पर सवाल; DC से तलब किया रिकॉर्ड

झोटा हत्याकांड-ड्रग इंस्पेक्टर नरेश के खिलाफ जांच शुरू:मेडिकल संचालक का लाइसेंस बार-बार रिन्यू करने पर सवाल; DC से तलब किया रिकॉर्ड

मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में आरोपी मेडिकल संचालक अश्वनी कुमार के लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। संबंधित ड्रग इंस्पेक्टर नरेश की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज और मानसा के डिप्टी कमिश्नर ने मामले से जुड़ा रिकॉर्ड तलब किया है। वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर से देर रात तक पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि मेडिकल संचालक के खिलाफ कथित तौर पर मामले दर्ज होने और शिकायतें मिलने के बावजूद उसके मेडिकल स्टोर का लाइसेंस बार-बार कैसे रिन्यू होता रहा। विभागीय अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि लाइसेंस नवीनीकरण के दौरान संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया गया था या नहीं। ड्रग इंस्पेक्टर से पूछे गए सवाल स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, झोटा हत्याकांड के बाद संबंधित ड्रग इंस्पेक्टर नरेश को जांच के दायरे में लाया गया। बताया जा रहा है कि डिप्टी कमिश्नर और सिविल सर्जन ने उनसे लंबे समय तक पूछताछ की। पूछताछ में कथित तौर पर यह जानने का प्रयास किया गया कि अश्वनी कुमार के खिलाफ मामले दर्ज होने और शिकायतें मिलने के बावजूद उसके मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया कैसे जारी रही। हालांकि, पूछताछ के आधिकारिक विवरण और ड्रग इंस्पेक्टर का पक्ष अभी सामने आना बाकी है। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज ने तलब किया रिकॉर्ड मामला पंजाब और चंडीगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों में चर्चा में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज ने संबंधित मेडिकल स्टोर और ड्रग इंस्पेक्टर नरेश से जुड़े रिकॉर्ड मंगवाए हैं। अब रिकॉर्ड की जांच के दौरान यह देखा जा सकता है कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए कौन-से दस्तावेज जमा किए गए, संबंधित अधिकारियों ने क्या रिपोर्ट दी और शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई। पहले दूसरे ड्रग इंस्पेक्टर के पास था क्षेत्र सूत्रों के मुताबिक, संबंधित क्षेत्र में पहले ड्रग इंस्पेक्टर शीषण मित्तल की तैनाती थी। उनके मानसा से जाने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर नरेश ने क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाली थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *