सतना जिले के गोरैया गांव में चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में अर्पित पाल (20), बालगोपाल उर्फ बालगोविंद वर्मा (21), बुलंद वर्मा (36) और अनिल वर्मा (43) शामिल हैं। ये सभी गोरैया के निवासी हैं। यह घटना पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार शाम एक मेडिकल स्टोर के बाहर हुई थी। धीरज सिंह और विनय पाल के बीच विवाद शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया। लात-घूंसे और लाठी-डंडों के बाद चाकू से हमला किया गया। चार लोग घायल हुए थे
हमले में शैलेन्द्र सिंह (35), धीरज सिंह (26), संदीप सिंह (27) और रजनीश सिंह (22) घायल हुए हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जब्त किए हैं। थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि चारों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

