गोरखपुर में 4 घंटे ठप रहेगी बिजली सप्लाई:राप्तीनगर, पादरी बाजार और शाहपुर सहित कई इलाके प्रभावित होंगे

गोरखपुर में 4 घंटे ठप रहेगी बिजली सप्लाई:राप्तीनगर, पादरी बाजार और शाहपुर सहित कई इलाके प्रभावित होंगे

गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग के काम के चलते शुक्रवार कई इलाकों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड से जुड़े 11 केवी फेस तीन और कृष्णानगर फीडर के अंतर्गत आने वाले मोती पोखरा, शिवनगर व राम जानकी नगर प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र के 11 केवी रेल विहार व करीम नगर फीडर और पादरी बाजार उपकेंद्र के 11 केवी पादरी बाजार, सरस्वती पुरम व न्यू फीडर की बिजली आपूर्ति भी इस दौरान बाधित रहेगी। इसी तरह उपकेंद्र नईयापार से जुड़े 11 केवी रजही फीडर, इंडस्ट्रियल स्टेट उपकेंद्र और शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी 11:00 से 3:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं 6 लेन रोड चौड़ीकरण के चलते 11 केवी नौसढ़ फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी और जिसमें सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जाना है, जिससे नौसढ़ के आसपास के सभी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे । बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले पानी भरने और बिजली से जुड़े अन्य आवश्यक कार्य निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। काम पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *