गोपालगंज में मौसम बदला, टेम्प्रेचर में गिरावट:भारी बारिश की संभावना, धान की फसलों के लिए फायदेमंद

गोपालगंज में मौसम बदला, टेम्प्रेचर में गिरावट:भारी बारिश की संभावना, धान की फसलों के लिए फायदेमंद

गोपालगंज जिले में मौसम ने अचानक करवट बदली है। सुबह से ही आसमान में घने भूरे और काले बादल छाए हुए हैं, जिससे जल्द ही तेज बारिश शुरू होने की संभावना है। ठंडी और मध्यम गति से चल रही हवाओं ने इलाके का तापमान गिरा दिया है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। अलग-अलग हिस्सों में हो सकती है मध्यम से भारी बारिश मौसम में आए इस बदलाव के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई है। जिले में आज अधिकतम तापमान 31°C से 32°C और न्यूनतम तापमान 25°C से 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। नमी का स्तर ज्यादा होने और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग और स्थानीय आंकड़ों के अनुसार, जिले के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। धान की फसलों के लिए फायदेमंद होगी बारिश औसतन 15 से 35 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे निचले इलाकों में पानी भर सकता है। बादलों का असर पूरे गोपालगंज जिले पर दिख रहा है। खासकर गोपालगंज सदर, थावे, हथुआ, मीरगंज, कटेया, भोरे, बैकुंठपुर, कुचायकोट और बरौली के प्रखंडों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। गंडक नदी से लगे तटीय इलाकों में भी गर्जन के साथ बौछारें गिर सकती हैं। यह बारिश किसानों के लिए धान की फसलों के लिए फायदेमंद होगी। वहीं, आम लोगों को तेज गर्मी और धूप से काफी राहत मिली है। गोपालगंज जिले में मौसम ने अचानक करवट बदली है। सुबह से ही आसमान में घने भूरे और काले बादल छाए हुए हैं, जिससे जल्द ही तेज बारिश शुरू होने की संभावना है। ठंडी और मध्यम गति से चल रही हवाओं ने इलाके का तापमान गिरा दिया है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। अलग-अलग हिस्सों में हो सकती है मध्यम से भारी बारिश मौसम में आए इस बदलाव के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई है। जिले में आज अधिकतम तापमान 31°C से 32°C और न्यूनतम तापमान 25°C से 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। नमी का स्तर ज्यादा होने और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग और स्थानीय आंकड़ों के अनुसार, जिले के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। धान की फसलों के लिए फायदेमंद होगी बारिश औसतन 15 से 35 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे निचले इलाकों में पानी भर सकता है। बादलों का असर पूरे गोपालगंज जिले पर दिख रहा है। खासकर गोपालगंज सदर, थावे, हथुआ, मीरगंज, कटेया, भोरे, बैकुंठपुर, कुचायकोट और बरौली के प्रखंडों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। गंडक नदी से लगे तटीय इलाकों में भी गर्जन के साथ बौछारें गिर सकती हैं। यह बारिश किसानों के लिए धान की फसलों के लिए फायदेमंद होगी। वहीं, आम लोगों को तेज गर्मी और धूप से काफी राहत मिली है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *