गोपालगंज में बस से उतरते समय बुजुर्ग गिरीं:मौके पर मौत; शहर से काम कर लौट रही थीं गांव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

गोपालगंज में बस से उतरते समय बुजुर्ग गिरीं:मौके पर मौत; शहर से काम कर लौट रही थीं गांव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के ढोढ़वालिया गांव के पास बस से उतरते समय संतुलन बिगड़ने से 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान ढोढ़वालिया गांव निवासी वहीद मियां की पत्नी कलमा खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि कलमा खातून निजी काम से गोपालगंज शहर आई थीं। काम पूरा करने के बाद शाम को वह बस से अपने गांव ढोढ़वालिया लौट रही थीं। बस से उतरते समय बिगड़ा संतुलन ढोढ़वालिया गांव के पास बस रुकने लगी तो कलमा खातून नीचे उतरने का प्रयास करने लगीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में कार्रवाई की जा रही है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के ढोढ़वालिया गांव के पास बस से उतरते समय संतुलन बिगड़ने से 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान ढोढ़वालिया गांव निवासी वहीद मियां की पत्नी कलमा खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि कलमा खातून निजी काम से गोपालगंज शहर आई थीं। काम पूरा करने के बाद शाम को वह बस से अपने गांव ढोढ़वालिया लौट रही थीं। बस से उतरते समय बिगड़ा संतुलन ढोढ़वालिया गांव के पास बस रुकने लगी तो कलमा खातून नीचे उतरने का प्रयास करने लगीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में कार्रवाई की जा रही है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *