अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार पर अपना दावा जताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने 8 युद्ध खत्म कराए हैं। ट्रम्प ने कहा, मैं अपनी तारीफ नहीं कर रहा हूं, सिर्फ तथ्य बता रहा हूं। शायद किसी भी राष्ट्रपति ने इतने युद्ध नहीं सुलझाए हैं। कोशिशें अभी खत्म नहीं हुई हैं और जल्द ही एक और संघर्ष लिस्ट में जुड़ सकता है। ट्रम्प लंबे समय से अपने कूटनीतिक प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार होने का दावा करते रहे हैं। बुधवार को व्हाइट हाउस लौटने के बाद उन्होंने पत्रकारों से यह बात कही। पुरस्कार की घोषणा 9 अक्टूबर को नॉर्वे की नोबेल समिति करेगी। इससे पहले जून 2025 में भी ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार पर अपना दावा जताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें यह पुरस्कार 4 या 5 बार मिल जाना चाहिए था। ट्रम्प ने 3 बार इस पुरस्कार को लेकर दावे किए ट्रम्प ने पुरस्कार नहीं मिलने पर नाराजगी जताई थी जनवरी 2026 में ट्रम्प की इस पुरस्कार को लेकर नाराजगी नॉर्वे के साथ विवाद तक पहुंच गई थी। ग्रीनलैंड पर नियंत्रण की कोशिश को लेकर विवाद के बीच ट्रम्प ने नॉर्वे के पीएम जोनास गार स्टोर को मैसेज भेजा था। ट्रम्प ने शिकायत की थी कि 8 युद्ध रोकने के बावजूद नॉर्वे ने उन्हें यह पुरस्कार नहीं दिया। इसके बाद स्टोर ने कहा था कि इस पुरस्कार का फैसला नॉर्वे की सरकार नहीं करती, बल्कि स्वतंत्र नॉर्वेजियन नोबेल समिति करती है। 2025 में मारिया मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार मिला था ट्रम्प की नोबेल दावेदारी का एक मामला वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो से भी जुड़ा है। मचाडो को 2025 का यह पुरस्कार लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनके काम के लिए दिया गया था। बाद में उन्होंने व्हाइट हाउस में ट्रम्प से मुलाकात की और उन्हें अपना नोबेल मेडल दिया। हालांकि, इससे नोबेल पुरस्कार ट्रम्प को नहीं मिला। पुरस्कार मचाडो के पास ही रहा। नोबेल समिति के मुताबिक, पुरस्कार किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर, साझा या वापस नहीं किया जा सकता। ——————— यह खबर भी पढ़ें… 2026 का केमिस्ट्री नोबेल फ्रांस-जापान के वैज्ञानिकों को:अणुओं के मिरर इमेज की 100 साल पुरानी गुत्थी सुलझाई; दवाएं बनाने में मदद मिली 2026 का केमिस्ट्री नोबेल पुरस्कार फ्रांस के वैज्ञानिक हेनरी बी. कागन और जापान के केन्सो सोआई को दिया गया है। दोनों वैज्ञानिकों ने रसायन विज्ञान की करीब 100 साल पुरानी गुत्थी सुलझाई है। पूरी खबर पढ़ें…
ट्रम्प ने फिर मांगा नोबेल शांति पुरस्कार:कहा- मैंने 8 युद्ध खत्म कराए, सिर्फ तथ्य बता रहा हूं, 2025 में भी मांग की थी

