गोंडा में लूट की सूचना फर्जी,युवक ने रची थी कहानी:परिचित को फंसाने और बहन से लिए रुपए हजम करने की आशंका

गोंडा में लूट की सूचना फर्जी,युवक ने रची थी कहानी:परिचित को फंसाने और बहन से लिए रुपए हजम करने की आशंका

गोंडा में अमवा जंगल के पास 7,500 रुपए की छिनैती की सूचना जांच में फर्जी निकली। भरथीपुर मसकनवा निवासी पिंटू शर्मा ने मंगलवार रात करीब 9 बजे पुलिस को बताया था कि बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोककर मारपीट की और रुपए छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और युवक से पूछताछ की। बयान और परिस्थितियों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। बुधवार शाम करीब 7 बजे पुलिस ने घटना को फर्जी बताते हुए युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामला मनकापुर थाना क्षेत्र का है। बहन से 12 हजार रुपए लेकर बाजार जाने की कही थी बात पिंटू शर्मा फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। उसने पुलिस को बताया था कि उसकी बहन रामरानी की ससुराल धानेपुर में है। वह बहन से 12 हजार रुपए लेकर धानेपुर बाजार में कपड़े खरीदने जा रहा था। इसी दौरान मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर अमवा जंगल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोककर मारपीट की और 7,500 रुपए छीन लिए। सूचना पर मनकापुर और छपिया पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान पिंटू की जेब से 5 हजार रुपए मिले। इसके बाद पुलिस ने उसके बयान और घटनास्थल की परिस्थितियों की जांच की। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले पुलिस के मुताबिक, पिंटू के बयान में कई विरोधाभास मिले। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर मेडिकल जांच कराई गई। जांच में उसके शरीर पर मारपीट या चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने इसके बाद परिजनों से भी पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह के अनुसार, जांच में छिनैती की सूचना फर्जी पाई गई। पिंटू की मां प्रभावती ने बताया कि उनकी बेटी मायके में ही है और पिंटू उसी से रुपए लेकर गया था। उन्होंने किसी लूट की घटना से इनकार किया। मोबाइल गायब होने की बात भी सामने नहीं आई। परिचित को फंसाने के लिए कहानी रचने का आरोप मनकापुर के सीओ उदित नारायण पालीवाल के मुताबिक, पुराने विवाद के चलते किसी परिचित को फंसाने और बहन से लिए रुपए हजम करने की नीयत से पिंटू ने लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने उसे सख्त हिदायत देकर बुधवार शाम परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा इस तरह की झूठी सूचना देने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *