भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं। यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर रन आउट हुए। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, केशरा नुवानथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा।
गॉल टेस्ट- भारत का पहला विकेट गिरा:यशस्वी जायसवाल रन आउट, श्रीलंका के खिलाफ स्कोर 47/1


