CM विजय के माता-पिता संग बैठी नजर आईं त्रिशा कृष्णन; क्या वाकई सच हैं अफेयर की अफवाहें?

CM विजय के माता-पिता संग बैठी नजर आईं त्रिशा कृष्णन; क्या वाकई सच हैं अफेयर की अफवाहें?

Trisha takes front seat at Vijay flag hoisting ceremony: तमिनलनाडु के नए सीएम और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर अफेयर की खबरें पिछले काफी समय से मीडिया और फैंस के बीच छाई हुई हैं। दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन बड़े मंचों और फैमिली इवेंट्स पर दोनों को हमेशा साथ देखा गया है। जिसकी वजह से अफवाहों को लगातार हवा मिलती रही है। इसी कड़ी में, एक वीडियो ने इंटरनेट पर अफेयर की अटकलों को और तेज कर दिया है।

विजय और तृषा फिर दिखे साथ

जो दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है वह स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर चेन्नई, तमिलनाडु में एक इवेंट का है, जिसमें मुख्यमंत्री विजय शामिल हुए थे। विजय के अलावा, इस इवेंट में तृषा कृष्णन समेत कई और जाने-माने चेहरे दिखे। तृषा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह इवेंट में विजय के माता-पिता के साथ बैठी हुई दिख रही हैं। एक्ट्रेस खुशी-खुशी उनके माता-पिता से बातचीत कर रही हैं और इवेंट में आए दूसरे मेहमानों से भी बात कर रही हैं। 

हालांकि, तृषा और विजय में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह रिश्ते में हैं, लेकिन इस बारे में अफवाहें ज़ोरों पर हैं। साथ ही, विजय के साथ जरूरी इवेंट्स में तृषा की मौजूदगी भी इन अफवाहों को और हवा देती है। इस बार भी यही हुआ और उससे पहले जब विजय ने सीएम पद की शपथ ली थी उस समय भी तृषा इमोशनल नजर आई थीं। 

विजय थलपति की पत्नी ले चुकी हैं तलाक की अर्जी वापस

वहीं, कुछ समय पहले विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने चेंगलपट्टू के फैमिली कोर्ट में अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है। अभी तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं है कि कपल तलाक ले रहा है या नहीं। संगीता ने फरवरी 2026 में तलाक की याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने विजय पर एक अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। हालांकि, अब उन्होंने मामले को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

ऐसे में विजय थलपति और तृषा कृष्णन के काम की बात करें तो विजय की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जन नायकन’  बॉक्स ऑफिस पर खास कलेक्शन नहीं कर पाई और उसे एवरेज रिस्पॉन्स मिला। वहीं, तृषा को आखिरी बार करुप्पु में देखा गया था, जिसमें सूर्या लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, जिसने भारत में 198.18 करोड़ का नेट कलेक्शन और दुनिया भर में 310.12 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। एक्ट्रेस जल्द चिरंजीवी के साथ फिल्म विश्वम्भरा में नजर आएंगी, जो इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *