गुमला में 15 हजार लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम

गुमला में 15 हजार लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्या भारती की अखिल भारतीय योजना ‘नमामि भारतम्’ के तहत शुक्रवार को गुमला में राष्ट्रभक्ति का महासंगम देखने को मिला। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गुमला के नेतृत्व में आयोजित अभियान के तहत सुबह ठीक 11 बजे पूरे नगर में लगभग 15 हजार लोगों ने एक साथ सस्वर ‘वंदे मातरम’ का गायन किया।इस राष्ट्रीय अभियान को गुमला में व्यापक रूप देने के लिए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने जिले के करीब 43 अन्य विद्यालयों, अपने आनुषंगिक संगठनों और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ा। इसके परिणाम स्वरूप पूरे गुमला नगर में एक ही समय पर करीब 15 हजार लोगों ने वंदे मातरम का गायन किया। इस दौरान पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’ और राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी की प्रस्तावना से हुई। समारोह के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख अजय कुमार ने राष्ट्र-प्रथम का संदेश देते हुए कहा कि भारत के लोग अपनी पावन धरती को केवल मिट्टी का टुकड़ा नहीं, बल्कि अपनी साक्षात मां मानते हैं। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक शमी जी की भी उपस्थिति रही।संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन आचार्य संजय कुमार ने किया। वहीं प्रबंध समिति के वर्तमान अध्यक्ष प्रभात कुमार दास ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उपस्थित पूर्व आचार्यों, वर्तमान एवं पूर्व प्रबंधन समिति के सदस्यों, पूर्व छात्रों, मातृ भारती की बहनों और सभी अतिथियों वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘नमामि भारतम्’ अभियान को गुमला में व्यापक रूप देने के लिए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने जिले के करीब 43 अन्य विद्यालयों, आनुषंगिक संगठनों और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं को अभियान से जोड़ा। विद्यालय के आचार्य और दीदी ने जिले के विद्यालयों में जाकर बच्चों को वंदे मातरम का लयबद्ध सस्वर गायन कराया। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्या भारती की अखिल भारतीय योजना ‘नमामि भारतम्’ के तहत शुक्रवार को गुमला में राष्ट्रभक्ति का महासंगम देखने को मिला। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गुमला के नेतृत्व में आयोजित अभियान के तहत सुबह ठीक 11 बजे पूरे नगर में लगभग 15 हजार लोगों ने एक साथ सस्वर ‘वंदे मातरम’ का गायन किया।इस राष्ट्रीय अभियान को गुमला में व्यापक रूप देने के लिए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने जिले के करीब 43 अन्य विद्यालयों, अपने आनुषंगिक संगठनों और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ा। इसके परिणाम स्वरूप पूरे गुमला नगर में एक ही समय पर करीब 15 हजार लोगों ने वंदे मातरम का गायन किया। इस दौरान पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’ और राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी की प्रस्तावना से हुई। समारोह के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख अजय कुमार ने राष्ट्र-प्रथम का संदेश देते हुए कहा कि भारत के लोग अपनी पावन धरती को केवल मिट्टी का टुकड़ा नहीं, बल्कि अपनी साक्षात मां मानते हैं। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक शमी जी की भी उपस्थिति रही।संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन आचार्य संजय कुमार ने किया। वहीं प्रबंध समिति के वर्तमान अध्यक्ष प्रभात कुमार दास ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उपस्थित पूर्व आचार्यों, वर्तमान एवं पूर्व प्रबंधन समिति के सदस्यों, पूर्व छात्रों, मातृ भारती की बहनों और सभी अतिथियों वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘नमामि भारतम्’ अभियान को गुमला में व्यापक रूप देने के लिए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने जिले के करीब 43 अन्य विद्यालयों, आनुषंगिक संगठनों और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं को अभियान से जोड़ा। विद्यालय के आचार्य और दीदी ने जिले के विद्यालयों में जाकर बच्चों को वंदे मातरम का लयबद्ध सस्वर गायन कराया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *