रामपुर में तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को टक्कर मारी:मां और दो बेटे घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

रामपुर में तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को टक्कर मारी:मां और दो बेटे घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

रामपुर के मोहल्ला बेरियान में रविवार शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला आफरीन (30) और उनके दो बेटे ओमान (7) व नोमान (12) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बच्चों के सिर और आंख के पास आई चोट आफरीन के मुताबिक, वह दोनों बेटों के साथ स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में ओमान के सिर और आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है। नोमान को भी गंभीर चोटें लगी हैं। वहीं, आफरीन के सिर और हाथ में अंदरूनी चोट बताई गई है। लोगों ने बाइक से बच्चे को पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल ओमान को बाइक से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद अन्य घायलों को भी अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने तीनों का इलाज शुरू किया।
एंबुलेंस और पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप आफरीन ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद उन्होंने मदद के लिए कई फोन किए, लेकिन काफी देर तक न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही पुलिस। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ही मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार मौके से फरार प्रत्यक्षदर्शियों ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया था, लेकिन वह मौका पाकर फरार हो गया। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। आफरीन के पति का नाम फैजान है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता घायलों का इलाज कराना है। इसके बाद थाने में शिकायत दी जाएगी। शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई आफरीन का कहना है कि हादसे के बाद अभी तक पुलिस जांच के लिए मौके पर नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *