गांव-ढाबों पर दबिश, 33 लीटर अवैध शराब मिली:दो महिला समेत चार को थाने से जमानत; एसपी बोले- नहीं बिकने देंगे अवैध शराब

गांव-ढाबों पर दबिश, 33 लीटर अवैध शराब मिली:दो महिला समेत चार को थाने से जमानत; एसपी बोले- नहीं बिकने देंगे अवैध शराब

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खंडवा सिटी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार प्रकरण दर्ज किए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 33 लीटर अवैध शराब जब्त की। आरोपियों को थाने से नोटिस पर छोड़ दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में की गई। एसपी जैन ने बताया कि, अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कोतवाली पुलिस की टीम ने एक ढाबे सहित ग्राम बेड़ियाव, टिगरिया और लोहारी नाका क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपियों के पास हाथभट्टी से तैयार कच्ची महुआ शराब मिली, जबकि एक आरोपी के कब्जे से देशी प्लेन शराब के क्वार्टर बरामद किए गए। 30 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली
टीआई प्रवीण आर्य ने बताया कि जब्त शराब में 30 लीटर हाथभट्टी की कच्ची महुआ शराब शामिल है। इसे तीन प्लास्टिक डिब्बों और पाउच में रखा गया था। इसके अलावा 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, जिसकी मात्रा 3.240 बल्क लीटर बताई गई है, उसे भी जब्त किया गया हैं। इन चार आरोपियों पर कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई में एक 22 वर्षीय और 50 वर्षीय महिला सहित शांतिलाल पिता रुखडू (44), गोलकर निवासी बेड़ियाव और रवि पिता मनोहर खर्चवाल (38), निवासी ग्राम रुधी को अवैध शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने चारों मामलों में अलग-अलग अपराध दर्ज किए हैं। सभी आरोपियों को नोटिस देकर थाने से जमानत दी गई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *