गश्त कर रही पुलिस ने गुमटी की आग बुझाई:कौशांबी में आस-पास की दुकानें जलने से बचाई, एसपी ने पुलिसकर्मियों को सराहा

गश्त कर रही पुलिस ने गुमटी की आग बुझाई:कौशांबी में आस-पास की दुकानें जलने से बचाई, एसपी ने पुलिसकर्मियों को सराहा

कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के धवाड़ा मोड़ पर मंगलवार रात एक हादसा टल गया। मुख्य सड़क किनारे एक गुमटी में अचानक आग लग गई थी। अच्छी बात यह रही कि उसी समय पश्चिम शरीरा थाने की पुलिस टीम गश्त कर रही थी। कांस्टेबल नीलेश कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल नीतीश चौहान ने आग देखते ही तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने गुमटी मालिक बच्चालाल (पुत्र स्वर्गीय देशराज, निवासी धवाड़ा) को जानकारी दी। इसके बाद आस-पास मौजूद पानी और बालू की मदद से आग बुझाना शुरू किया। पुलिस की तेजी से आग को तुरंत बुझा लिया गया, जिससे वह ज्यादा नहीं फैली और आस-पास की दुकानें जलने से बच गईं। इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस अब आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक ने समझदारी दिखाकर आग बुझाने वाले दोनों पुलिसकर्मियों के काम की तारीफ की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *