गर्ल्स स्कूल में प्रदर्शनी, मॉडल प्रतियोगिता में चंद्रकांता रहीं प्रथम

गर्ल्स स्कूल में प्रदर्शनी, मॉडल प्रतियोगिता में चंद्रकांता रहीं प्रथम

राजकीय बागला बालिका उमावि में विज्ञान, कला, सांस्कृतिक मेला और मॉडल प्रदर्शनी में छात्राओं ने मॉडल प्रदर्शित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकुल भाटी ने की। उद्घाटन डीईओ (प्रा.) ओमप्रकाश प्रजापत ने किया। सीडीईओ संतोष महर्षि, डीईओ (मा.) सज्जनसिंह सैनी, एडीपीसी समसा सरिता आत्रेय, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. कमल कुमार शर्मा आदि ने मेले का अवलोकन कर प्रदर्शित मॉडल का जायजा लिया। छात्राओं ने फूड स्टॉल लगाए और खेल आधारित गतिविधियां भी की। प्रधानाचार्य भाटी ने बताया कि विज्ञान वर्ग की छात्राओं ने प्रयोग और मॉडलों में नवाचार दिखाया। वाणिज्य वर्ग ने व्यापार और बैंकिंग से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए। कला वर्ग में चित्रकला, कठपुतली और हस्तकला की कृतियां रखी गईं। व्यावसायिक शिक्षा और गृह विज्ञान की छात्राओं ने उपयोगी वस्तुओं और खाद्य सामग्री के स्टॉल लगाए। लक्की ड्रॉ और मॉडल प्रतियोगिता में पुरस्कार दिए गए। मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली चंद्रकांता को 2100 रुपए, द्वितीय रही हेजल को 1100 रुपए और तृतीय स्थान पर रही आईना व ज्योति को 500-500 रुपए का पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्य अमर सिंह कस्वां द्वारा तीन लकी ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विनय सोनी, जितेंद्र सैनी और दीपक चंद्र शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। शिक्षक रामप्रताप के नवाचार के तहत नो प्लास्टिक बैग संदेश वाले कपड़े के थैले भी प्रदर्शित किए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *