राजकीय नेत्र अस्पताल के पास रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शिविर निजी हेल्थकेयर सेंटर की तरफ से अनु शर्मा पत्नी महेश शर्मा की याद में लगाया जा रहा है। डॉ. निलेश वशिष्ठ ने बताया कि शिविर में कमर दर्द, घुटना दर्द, स्लिप डिस्क, गर्दन दर्द, साइटिका, गठिया, माइग्रेन, एलर्जी सहित सभी प्रकार के दर्द का विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क उपचार किया जाएगा।

