नारी शक्ति सम्मेलन व संवाद का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ

नारी शक्ति सम्मेलन व संवाद का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ

सीएम भजनलाल शर्मा ने शनिवार को नारी शक्ति सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर की महिलाओं से संवाद किया। इसी कड़ी में चूरू के पेंशनर्स भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर अभिषेक सुराणा, सीईओ श्वेता कोचर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शर्मा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक भागीदारी बढ़ने से परिवार, समाज और प्रदेश की प्रगति को नई गति मिलती है। कलेक्टर सुराणा ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि महिलाओं व बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। सीईओ श्वेता ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी समूह गतिविधियों, स्वरोजगार, कौशल विकास एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर राजीविका डीपीएम दुर्गा ढाका, नरेश कुमार, सीमा गहलोत, रमेश शर्मा, राजेंद्र प्रजापत, चंद्रकला आदि सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं मौजूद रहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *