गर्भवती पत्नी को इतना पीटा कि लिवर फटा, मौत:मासूम ने भी पेट में ही दम तोड़ा; 1 साल पहले हुई थी लव-मैरिज

गर्भवती पत्नी को इतना पीटा कि लिवर फटा, मौत:मासूम ने भी पेट में ही दम तोड़ा; 1 साल पहले हुई थी लव-मैरिज

छिंदवाड़ा जिले में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका लिवर फट गया। इससे भी दर्दनाक बात यह कि पेट में 8 माह से पल रहे बच्चे की मौत हो गई। मासूम ने जन्म के पहले ही दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं महिला की भी मौत हो गई। जिला अस्पताल में चले लंबे इलाज के बाद दोनों को नहीं बचाया जा सका। मामला कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के पातालेश्वर से सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को राउंडअप कर लिया है। 1 साल पहले किया था लव मैरिज
पुलिस के मुताबिक, मृतका सोनिया (19) मूल रूप से सिवनी की रहने वाली थी। करीब एक साल पहले उसने पातालेश्वर निवासी निहाल करोसिया से प्रेम विवाह किया था। हालांकि, शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन विवाद होने लगा था। पड़ोसियों का कहना है कि निहाल अक्सर सोनिया के साथ मारपीट करता था और कई बार मोहल्ले के लोगों को बीच-बचाव करने जाना पड़ता था। लिवर फटने से बिगड़ी हालत
मंगलवार देर रात किसी बात को लेकर निहाल ने फिर सोनिया के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट इतनी बर्बर थी कि सोनिया का लिवर फट गया और वह बदहवास होकर गिर पड़ी। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी बेहद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने आपातकालीन इलाज शुरू किया। हालांकि, देर रात जच्चा-बच्चा दोनों ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा
कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि आरोपी पति निहाल करोसिया को पुलिस ने राउंडअप कर लिया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दर्ज एफआईआर में अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *