गया स्टेशन पर 14.835 किलो चांदी के जेवर जब्त:36.34 लाख रुपए आंकी गई कीमत, पश्चिम बंगाल का युवक डिटेन; जांच में जुटा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट

गया स्टेशन पर 14.835 किलो चांदी के जेवर जब्त:36.34 लाख रुपए आंकी गई कीमत, पश्चिम बंगाल का युवक डिटेन; जांच में जुटा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट

गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 14.835 किलो चांदी के आभूषण और चांदी जब्त की है। इसकी अनुमानित कीमत 36 लाख 34 हजार 575 रुपए बताई गई है। ऑपरेशन सतर्क के तहत की गई कार्रवाई में पश्चिम बंगाल के एक युवक को हिरासत में लिया गया है। वह भारी बैग लेकर प्लेटफॉर्म की ओर जा रहा था। पूछताछ के दौरान बैग में चांदी होने की जानकारी मिली। हालांकि, युवक मौके पर चांदी के आभूषण और चांदी के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद आरपीएफ ने चांदी जब्त कर मामले की सूचना इनकम टैक्स कार्यालय पटना को दी। बताया गया कि इस मामले में अब आगे की कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग कर रहा है। प्लेटफॉर्म की ओर जाते दिखा युवक, शक पर रोका आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि 13 अक्टूबर को स्टेशन पर निगरानी की जा रही थी। आरपीएफ के अधिकारी और जवान प्लेटफॉर्म पर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इसी दौरान गया स्टेशन के दिल्ली छोर स्थित एफओबी के पास एक युवक भारी पीठू बैग लेकर प्लेटफॉर्म संख्या 6 और 7 की ओर जाता दिखा। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर जवानों ने उसे रोक लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर थाना क्षेत्र के उदयचक गांव निवासी जमशेद अली मलिक उम्र 36 वर्ष के रूप में बताई। बैग में रखे सामान के बारे में पूछने पर उसने उसमें चांदी के आभूषण व चांदी होने की जानकारी दी। दस्तावेज नहीं दिखा सका, इनकम टैक्स को दी सूचना आरपीएफ ने बैग की जांच की तो उसमें कुल 14.835 किलोग्राम चांदी के आभूषण और चांदी मिली। युवक मौके पर इसे रखने और परिवहन करने से संबंधित कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए चांदी जब्त कर ली और युवक को डिटेन कर लिया। आरपीएफ के मुताबिक, मामला प्रथम दृष्टया अघोषित आभूषण या कर चोरी से जुड़ा होने की आशंका के आधार पर इनकम टैक्स कार्यालय, पटना को सूचित किया गया। बरामद चांदी की अनुमानित कीमत 36,34,575 रुपए आंकी गई है। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है। गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 14.835 किलो चांदी के आभूषण और चांदी जब्त की है। इसकी अनुमानित कीमत 36 लाख 34 हजार 575 रुपए बताई गई है। ऑपरेशन सतर्क के तहत की गई कार्रवाई में पश्चिम बंगाल के एक युवक को हिरासत में लिया गया है। वह भारी बैग लेकर प्लेटफॉर्म की ओर जा रहा था। पूछताछ के दौरान बैग में चांदी होने की जानकारी मिली। हालांकि, युवक मौके पर चांदी के आभूषण और चांदी के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद आरपीएफ ने चांदी जब्त कर मामले की सूचना इनकम टैक्स कार्यालय पटना को दी। बताया गया कि इस मामले में अब आगे की कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग कर रहा है। प्लेटफॉर्म की ओर जाते दिखा युवक, शक पर रोका आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि 13 अक्टूबर को स्टेशन पर निगरानी की जा रही थी। आरपीएफ के अधिकारी और जवान प्लेटफॉर्म पर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इसी दौरान गया स्टेशन के दिल्ली छोर स्थित एफओबी के पास एक युवक भारी पीठू बैग लेकर प्लेटफॉर्म संख्या 6 और 7 की ओर जाता दिखा। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर जवानों ने उसे रोक लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर थाना क्षेत्र के उदयचक गांव निवासी जमशेद अली मलिक उम्र 36 वर्ष के रूप में बताई। बैग में रखे सामान के बारे में पूछने पर उसने उसमें चांदी के आभूषण व चांदी होने की जानकारी दी। दस्तावेज नहीं दिखा सका, इनकम टैक्स को दी सूचना आरपीएफ ने बैग की जांच की तो उसमें कुल 14.835 किलोग्राम चांदी के आभूषण और चांदी मिली। युवक मौके पर इसे रखने और परिवहन करने से संबंधित कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए चांदी जब्त कर ली और युवक को डिटेन कर लिया। आरपीएफ के मुताबिक, मामला प्रथम दृष्टया अघोषित आभूषण या कर चोरी से जुड़ा होने की आशंका के आधार पर इनकम टैक्स कार्यालय, पटना को सूचित किया गया। बरामद चांदी की अनुमानित कीमत 36,34,575 रुपए आंकी गई है। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *