जमुई के गिद्धौर में 15 और 16 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना और जिला प्रशासन, जमुई के संयुक्त तत्वावधान में गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण इंडियन आइडल से पहचान बनाने वाली गायिका मुस्कान श्रीवास्तव होंगी। वह 15 अक्टूबर को अपनी प्रस्तुति देंगी। +2 महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर में होगा आयोजन महोत्सव गिद्धौर स्थित +2 महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर परिसर में आयोजित होगा। जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, 15 अक्टूबर को शाम 7 बजे उद्घाटन, दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दूसरे दिन 16 अक्टूबर को भी शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुस्कान के साथ आरोह शंकर हर्षप्रीत भी आएंगे दो दिवसीय महोत्सव में गायिका मुस्कान श्रीवास्तव के अलावा गायक आरोह शंकर और गायिका हर्षप्रीत कौर बग्गा भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम का संचालन एंकर अमित पराशर करेंगे। अलग-अलग कलाकारों की प्रस्तुतियों के जरिए संगीत प्रेमियों को मनोरंजन का अवसर मिलेगा। सांस्कृतिक विरासत को मंच देने की तैयारी महोत्सव का उद्देश्य गिद्धौर की सांस्कृतिक पहचान को मंच देना और स्थानीय लोगों को कला एवं संगीत से जोड़ना है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखने वाले गिद्धौर में इस आयोजन को क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। जमुई के गिद्धौर में 15 और 16 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना और जिला प्रशासन, जमुई के संयुक्त तत्वावधान में गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण इंडियन आइडल से पहचान बनाने वाली गायिका मुस्कान श्रीवास्तव होंगी। वह 15 अक्टूबर को अपनी प्रस्तुति देंगी। +2 महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर में होगा आयोजन महोत्सव गिद्धौर स्थित +2 महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर परिसर में आयोजित होगा। जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, 15 अक्टूबर को शाम 7 बजे उद्घाटन, दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। दूसरे दिन 16 अक्टूबर को भी शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुस्कान के साथ आरोह शंकर हर्षप्रीत भी आएंगे दो दिवसीय महोत्सव में गायिका मुस्कान श्रीवास्तव के अलावा गायक आरोह शंकर और गायिका हर्षप्रीत कौर बग्गा भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम का संचालन एंकर अमित पराशर करेंगे। अलग-अलग कलाकारों की प्रस्तुतियों के जरिए संगीत प्रेमियों को मनोरंजन का अवसर मिलेगा। सांस्कृतिक विरासत को मंच देने की तैयारी महोत्सव का उद्देश्य गिद्धौर की सांस्कृतिक पहचान को मंच देना और स्थानीय लोगों को कला एवं संगीत से जोड़ना है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखने वाले गिद्धौर में इस आयोजन को क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

