बेतिया में दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम तरनजोत सिंह और एसएसपी कुमार गौतम ने शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पूजा समितियों को सीसीटीवी, अग्निशमन, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन तैयारियों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। पावर हाउस से काली बाग तक पंडालों का निरीक्षण डीएम और एसएसपी ने पावर हाउस, काली बाग, नाका चौक और बानूछापर समेत कई पूजा पंडालों का जायजा लिया। इस दौरान आयोजकों से श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीसीटीवी और अग्निशमन उपकरण लगाने का निर्देश प्रशासन ने सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और आग बुझाने के उपकरण उपलब्ध रखने को कहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाने तथा महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। पंडालों में स्पष्ट संकेतक, प्राथमिक उपचार की सुविधा और प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की तैनाती पर भी जोर दिया गया। डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं, एसएसपी कुमार गौतम ने पूजा स्थलों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ पर नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पूजा समितियों से पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की। मेडिकल टीम से लेकर अग्निशमन दल तक रहेंगे तैयार निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने संबंधित विभागों को भी सक्रिय रहने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, विद्युत विभाग, भवन प्रमंडल, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग को साफ-सफाई, सुरक्षित बिजली व्यवस्था, मेडिकल टीम और अग्निशमन दल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, पूजा स्थलों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के निर्देश भी दिए गए। कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, बेतिया सदर के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, जिला गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी विभागों और पूजा समितियों को समय पर तैयारियां पूरी करने तथा नियमित निगरानी रखने को कहा है, ताकि दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें। बेतिया में दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम तरनजोत सिंह और एसएसपी कुमार गौतम ने शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पूजा समितियों को सीसीटीवी, अग्निशमन, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन तैयारियों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। पावर हाउस से काली बाग तक पंडालों का निरीक्षण डीएम और एसएसपी ने पावर हाउस, काली बाग, नाका चौक और बानूछापर समेत कई पूजा पंडालों का जायजा लिया। इस दौरान आयोजकों से श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीसीटीवी और अग्निशमन उपकरण लगाने का निर्देश प्रशासन ने सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और आग बुझाने के उपकरण उपलब्ध रखने को कहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाने तथा महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। पंडालों में स्पष्ट संकेतक, प्राथमिक उपचार की सुविधा और प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की तैनाती पर भी जोर दिया गया। डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं, एसएसपी कुमार गौतम ने पूजा स्थलों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ पर नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पूजा समितियों से पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की। मेडिकल टीम से लेकर अग्निशमन दल तक रहेंगे तैयार निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने संबंधित विभागों को भी सक्रिय रहने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, विद्युत विभाग, भवन प्रमंडल, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग को साफ-सफाई, सुरक्षित बिजली व्यवस्था, मेडिकल टीम और अग्निशमन दल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, पूजा स्थलों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती के निर्देश भी दिए गए। कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, बेतिया सदर के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, जिला गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी विभागों और पूजा समितियों को समय पर तैयारियां पूरी करने तथा नियमित निगरानी रखने को कहा है, ताकि दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें।

