गयाजी में कार सवारों ने किराना कारोबारी से 2 लाख 10 हजार रुपए लूट लिए। कारोबारी पिकअप से जा रहे थे। पीड़ित कारोबारी जयराम केसरी के ड्राइवर शंकर पासवान के अनुसार बदमाश काफी देर से पीछा कर रहे थे। हमने उन्हें साइड दिया तो वे लोग आगे बढ़ गए। कुछ देर बाद वही कार हमारे पिकअप के सामने आ गई। बदमाशों ने अपनी गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी कर हमारा रास्ता रोक दिया। कार से 5 बदमाश उतरे। उन्होंने पिकअप की चाबी निकाल ली। विरोध करने पर पिटाई कर दी। इसके बाद हथियार दिखाकर रुपए लूट ले गए। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र गणेशचक गांव के पास की है। पुलिस ने की नाकाबंदी सूचना मिलते ही मोहनपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है। नाकेबंदी भी की गई है। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस को अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस छानबीन करने में जुटी है। बोधगया एसडीपीओ मधु कुमारी भी मौके पर पहुंची है। वह भी अपने स्तर से पड़ताल कर रही हैं। दुकान के लिए सामान लाने जा रहे थे व्यापारी जयराम केसरी किराना दुकान के लिए सामान खरीदने गयाजी जा रहे थे। ड्राइवर शंकर पासवान बताते हैं कि इटमा बाजार से ही सफेद रंग की ब्रेजा कार पीछा कर रही थी, पर हमने ध्यान नहीं दिया। क्योंकि बदमाश साइड देने के बाद आगे निकल गए थे। बदमाश आगे सुनसान इलाके में हमारा इंतजार कर रहे थे। जैसे ही हम गए हमारा रास्ता रोक लिया।
जांच अभियान चलाया जा रहा है थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इलाके के अलग-अलग मोड़ पर वाहनों की जांच की जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर बोधगया एसडीपीओ मधु कुमारी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने व्यापारी और चालक से घटना की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। गयाजी में कार सवारों ने किराना कारोबारी से 2 लाख 10 हजार रुपए लूट लिए। कारोबारी पिकअप से जा रहे थे। पीड़ित कारोबारी जयराम केसरी के ड्राइवर शंकर पासवान के अनुसार बदमाश काफी देर से पीछा कर रहे थे। हमने उन्हें साइड दिया तो वे लोग आगे बढ़ गए। कुछ देर बाद वही कार हमारे पिकअप के सामने आ गई। बदमाशों ने अपनी गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी कर हमारा रास्ता रोक दिया। कार से 5 बदमाश उतरे। उन्होंने पिकअप की चाबी निकाल ली। विरोध करने पर पिटाई कर दी। इसके बाद हथियार दिखाकर रुपए लूट ले गए। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र गणेशचक गांव के पास की है। पुलिस ने की नाकाबंदी सूचना मिलते ही मोहनपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है। नाकेबंदी भी की गई है। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस को अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस छानबीन करने में जुटी है। बोधगया एसडीपीओ मधु कुमारी भी मौके पर पहुंची है। वह भी अपने स्तर से पड़ताल कर रही हैं। दुकान के लिए सामान लाने जा रहे थे व्यापारी जयराम केसरी किराना दुकान के लिए सामान खरीदने गयाजी जा रहे थे। ड्राइवर शंकर पासवान बताते हैं कि इटमा बाजार से ही सफेद रंग की ब्रेजा कार पीछा कर रही थी, पर हमने ध्यान नहीं दिया। क्योंकि बदमाश साइड देने के बाद आगे निकल गए थे। बदमाश आगे सुनसान इलाके में हमारा इंतजार कर रहे थे। जैसे ही हम गए हमारा रास्ता रोक लिया।
जांच अभियान चलाया जा रहा है थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इलाके के अलग-अलग मोड़ पर वाहनों की जांच की जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर बोधगया एसडीपीओ मधु कुमारी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने व्यापारी और चालक से घटना की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

