बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 16 सितंबर को मुंगेर जिले का दौरा प्रस्तावित है। उनके साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मुंगेर पहुंचेंगे। दोनों नेता बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और पीड़ितों से उनकी समस्याएं जानेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री सदर प्रखंड के शीतलपुर मैदान पहुंचेंगे। यहां एक हेलीपैड बनाया जा रहा है। हवाई सर्वेक्षण के बाद वे बाढ़ प्रभावित इलाकों के हालात का जायजा लेंगे और लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ बाढ़ और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। जरूरी तैयारियां की जा रही मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के आने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शीतलपुर मैदान में हेलीपैड बनाने के साथ ही कार्यक्रम स्थल और तय रास्तों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए भी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर और एसपी सैयद इमरान मसूद ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जगह-जगह बांस-बल्ले से बैरिकेडिंग उन्होंने जरूरी निर्देश दिए और अधिकारियों को अपने काम समय पर पूरे करने को कहा। डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ शीतलपुर मैदान और कार्यक्रम से जुड़े दूसरे स्थलों का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का काफिला जिस रास्ते से गुजरेगा, उस पर सुरक्षा के लिए जगह-जगह बांस-बल्ले से बैरिकेडिंग की गई है। एसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात की जाएगी। जिले के अलग-अलग थानों के पुलिस जवानों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 16 सितंबर को मुंगेर जिले का दौरा प्रस्तावित है। उनके साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मुंगेर पहुंचेंगे। दोनों नेता बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और पीड़ितों से उनकी समस्याएं जानेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री सदर प्रखंड के शीतलपुर मैदान पहुंचेंगे। यहां एक हेलीपैड बनाया जा रहा है। हवाई सर्वेक्षण के बाद वे बाढ़ प्रभावित इलाकों के हालात का जायजा लेंगे और लोगों से बातचीत करेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ बाढ़ और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। जरूरी तैयारियां की जा रही मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के आने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शीतलपुर मैदान में हेलीपैड बनाने के साथ ही कार्यक्रम स्थल और तय रास्तों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए भी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर और एसपी सैयद इमरान मसूद ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जगह-जगह बांस-बल्ले से बैरिकेडिंग उन्होंने जरूरी निर्देश दिए और अधिकारियों को अपने काम समय पर पूरे करने को कहा। डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ शीतलपुर मैदान और कार्यक्रम से जुड़े दूसरे स्थलों का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का काफिला जिस रास्ते से गुजरेगा, उस पर सुरक्षा के लिए जगह-जगह बांस-बल्ले से बैरिकेडिंग की गई है। एसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात की जाएगी। जिले के अलग-अलग थानों के पुलिस जवानों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है।

