गयाजी में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 85 फोन रिकवर:पुलिस ने मालिकों को लौटाए; SSP बोले- मोबाइल चोरी या गुम होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं

गयाजी में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 85 फोन रिकवर:पुलिस ने मालिकों को लौटाए; SSP बोले- मोबाइल चोरी या गुम होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं

गयाजी में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी और गुम हुए कुल 85 मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 34 लाख 75 हजार रुपए बताई जा रही है। ​एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस की टेक्निकल सेल और ‘सीआईईआर’ (CEIR) पोर्टल की मदद से यह पूरी कार्रवाई संभव हो पाई है। बरामद किए गए मोबाइल फोन ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के नागरिकों के हैं। पिछले छह महीनों में इस अभियान के तहत पुलिस 300 से अधिक गुम और चोरी हुए मोबाइल ट्रैक कर उनके मालिकों को लौटा चुकी है। सीआईईआर (CEIR) पोर्टल पर शिकायत जरूर दर्ज कराएं एसएसपी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में घबराएं नहीं। तुरंत सही प्रक्रिया का पालन करें। मोबाइल खोने पर सबसे पहले संबंधित थाने में जाकर सनहा या एफआईआर दर्ज कराएं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पोर्टल (CEIR) पर जाएं। वहां मोबाइल का IMEI नंबर, पंजीकृत सिम नंबर, निजी विवरण और थाने की शिकायत प्रति अपलोड करें। इस प्रक्रिया का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जैसे ही कोई अज्ञात व्यक्ति उस मोबाइल में नया सिम लगाता है, तुरंत सिस्टम द्वारा एक अलर्ट जारी होता है। यह अलर्ट मोबाइल मालिक और पुलिस दोनों को मिल जाता है, जिससे तकनीकी टीम के लिए फोन को ट्रैक और रिकवर करना बेहद आसान हो जाता है। ​ ​जिनका मोबाइल नहीं मिला, उनके लिए आश्वासन एसएसएपी बताया कि ​जिन लोगों के मोबाइल अब तक बरामद नहीं हो पाए हैं, उनके संबंध में पुलिस ने स्पष्ट किया कि जब तक गुम हुआ मोबाइल ऑन नहीं किया जाता या उसमें नई सिम नहीं डाली जाती, तब तक उसे तकनीकी रूप से ट्रैक करना चुनौतीपूर्ण होता है। हालांकि, पुलिस की टीम लगातार डेटा पर काम कर रही है और जैसे-जैसे फोन सक्रिय होंगे। उन्हें रिकवर कर उनके मालिकों तक पहुंचा दिया जाएगा। ‘मेहनत की कमाई से फोन खरीदा था’ मोबाइल प्राप्त करने वाली स्कूल टीचर अपराजिता ने गयाजी पुलिस की तारफ की है। उन्होंने बताया कि हमने दो साल पहले अपनी मेहनत की कमाई से आईफोन खरीदा था। नवंबर 2025 में मेरा फोन खो गया था। मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि यह दोबारा वापस मिल पाएगा। लेकिन अब वापस मिल गई है तो बहुत खुशी हो रही है। गयाजी में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी और गुम हुए कुल 85 मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 34 लाख 75 हजार रुपए बताई जा रही है। ​एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस की टेक्निकल सेल और ‘सीआईईआर’ (CEIR) पोर्टल की मदद से यह पूरी कार्रवाई संभव हो पाई है। बरामद किए गए मोबाइल फोन ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के नागरिकों के हैं। पिछले छह महीनों में इस अभियान के तहत पुलिस 300 से अधिक गुम और चोरी हुए मोबाइल ट्रैक कर उनके मालिकों को लौटा चुकी है। सीआईईआर (CEIR) पोर्टल पर शिकायत जरूर दर्ज कराएं एसएसपी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में घबराएं नहीं। तुरंत सही प्रक्रिया का पालन करें। मोबाइल खोने पर सबसे पहले संबंधित थाने में जाकर सनहा या एफआईआर दर्ज कराएं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पोर्टल (CEIR) पर जाएं। वहां मोबाइल का IMEI नंबर, पंजीकृत सिम नंबर, निजी विवरण और थाने की शिकायत प्रति अपलोड करें। इस प्रक्रिया का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जैसे ही कोई अज्ञात व्यक्ति उस मोबाइल में नया सिम लगाता है, तुरंत सिस्टम द्वारा एक अलर्ट जारी होता है। यह अलर्ट मोबाइल मालिक और पुलिस दोनों को मिल जाता है, जिससे तकनीकी टीम के लिए फोन को ट्रैक और रिकवर करना बेहद आसान हो जाता है। ​ ​जिनका मोबाइल नहीं मिला, उनके लिए आश्वासन एसएसएपी बताया कि ​जिन लोगों के मोबाइल अब तक बरामद नहीं हो पाए हैं, उनके संबंध में पुलिस ने स्पष्ट किया कि जब तक गुम हुआ मोबाइल ऑन नहीं किया जाता या उसमें नई सिम नहीं डाली जाती, तब तक उसे तकनीकी रूप से ट्रैक करना चुनौतीपूर्ण होता है। हालांकि, पुलिस की टीम लगातार डेटा पर काम कर रही है और जैसे-जैसे फोन सक्रिय होंगे। उन्हें रिकवर कर उनके मालिकों तक पहुंचा दिया जाएगा। ‘मेहनत की कमाई से फोन खरीदा था’ मोबाइल प्राप्त करने वाली स्कूल टीचर अपराजिता ने गयाजी पुलिस की तारफ की है। उन्होंने बताया कि हमने दो साल पहले अपनी मेहनत की कमाई से आईफोन खरीदा था। नवंबर 2025 में मेरा फोन खो गया था। मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि यह दोबारा वापस मिल पाएगा। लेकिन अब वापस मिल गई है तो बहुत खुशी हो रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *