गणेश विसर्जन में पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष समेत 6 घायल:DJ पर गाना बजाने से रोकने पर भड़के युवक, 5 आरोपी गिरफ्तार

गणेश विसर्जन में पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष समेत 6 घायल:DJ पर गाना बजाने से रोकने पर भड़के युवक, 5 आरोपी गिरफ्तार

जमुई के झाझा थाना गेट के पास शुक्रवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। इस घटना में झाझा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, एसआई दीपक कुमार, एसआई अमरजीत कुमार, जवान अमित कुमार, नितेश कुमार झा और महिला जवान प्रियंका कुमारी घायल हो गए। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। यह घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे हुई। गाना बंद करने को कहने पर भड़के युवक थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि सोहजाना से बड़ी संख्या में युवक गणेश प्रतिमा लेकर रेलवे तालाब में विसर्जन के लिए जा रहे थे। जुलूस में डीजे भी बज रहा था। थाना गेट के पास पहुंचने पर डीजे पर तेज आवाज में कथित तौर पर अश्लील गाना बजाया जाने लगा। पुलिसकर्मियों ने युवकों से गाना बंद करने और आवाज कम करने को कहा। इसी बात पर कुछ युवक भड़क गए और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे। घटनास्थल से आई तस्वीरें…..
पुलिस पर पत्थर फेंकने लगे युवक देखते ही देखते युवकों ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस पथराव से थाना परिसर और गेट के पास भगदड़ मच गई। इस घटना में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामले में कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। झाझा एसडीपीओ विकास केशव ने बताया कि पथराव की जानकारी मिली है। थाना गेट के पास प्रतिमा विर्सजन में डीजे बजाने को लेकर मना करने के बाद पथराव की बात सामने आई है,पुलिस ने डीजे जब्त कर ली। उन्होंने बताया कि पथराव में घायल की जानकारी फिलहाल नहीं है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जमुई के झाझा थाना गेट के पास शुक्रवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। इस घटना में झाझा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, एसआई दीपक कुमार, एसआई अमरजीत कुमार, जवान अमित कुमार, नितेश कुमार झा और महिला जवान प्रियंका कुमारी घायल हो गए। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। यह घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे हुई। गाना बंद करने को कहने पर भड़के युवक थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि सोहजाना से बड़ी संख्या में युवक गणेश प्रतिमा लेकर रेलवे तालाब में विसर्जन के लिए जा रहे थे। जुलूस में डीजे भी बज रहा था। थाना गेट के पास पहुंचने पर डीजे पर तेज आवाज में कथित तौर पर अश्लील गाना बजाया जाने लगा। पुलिसकर्मियों ने युवकों से गाना बंद करने और आवाज कम करने को कहा। इसी बात पर कुछ युवक भड़क गए और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे। घटनास्थल से आई तस्वीरें…..
पुलिस पर पत्थर फेंकने लगे युवक देखते ही देखते युवकों ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस पथराव से थाना परिसर और गेट के पास भगदड़ मच गई। इस घटना में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामले में कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। झाझा एसडीपीओ विकास केशव ने बताया कि पथराव की जानकारी मिली है। थाना गेट के पास प्रतिमा विर्सजन में डीजे बजाने को लेकर मना करने के बाद पथराव की बात सामने आई है,पुलिस ने डीजे जब्त कर ली। उन्होंने बताया कि पथराव में घायल की जानकारी फिलहाल नहीं है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *