बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में वन विभाग की टीम ने त्रिकुंडा जंगल से अवैध साल लट्ठों से भरी पिकअप पकड़ी है। कार्रवाई बगरा सर्किल के बीट त्रिकुंडा स्थित कक्ष क्रमांक 794 में की गई। पिकअप से साल के 5 लट्ठे जब्त किए गए हैं। मौके पर 6 आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि कुछ अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। वन विभाग फरार आरोपियों की तलाश कर रहा है।
रात में जंगल से लकड़ी ले जाने की मिली सूचना जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर को बलरामपुर वनमंडलाधिकारी के निर्देश पर जंगल की सुरक्षा और निगरानी की जा रही थी। उपवनमंडलाधिकारी बलरामपुर और वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज के मार्गदर्शन में वन अमला क्षेत्र में सक्रिय था। रात में जंगल से लकड़ी ले जाने की मिली सूचना इसी दौरान बगरा सर्किल के त्रिकुंडा बीट के कक्ष क्रमांक 794 में रात के समय जंगल से पिकअप के जरिए साल के लट्ठों की अवैध ढुलाई किए जाने की सूचना मिली। इसके बाद गांव के लोगों और वन कर्मचारियों ने मिलकर कार्रवाई की और पिकअप को जंगल में ही रोक लिया। पिकअप में मिले 5 साल के लट्ठे गाड़ी की जांच करने पर उसमें साल के 5 लट्ठे मिले। पिकअप में मौजूद लोग लकड़ी के परिवहन से संबंधित जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद वन विभाग ने गाड़ी और लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान 6 आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया। वहीं, कुछ अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में सफल रहे। वन विभाग अब फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटा है। वन विभाग ने शुरू की कानूनी कार्रवाई जब्त पिकअप और साल के लट्ठों को वन विभाग ने कब्जे में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जंगलों में अवैध कटाई और लकड़ी की अवैध ढुलाई के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

