गणित का सवाल हल न करने पर छात्र को पीटा:टीचर ने छड़ी से पीठ पर मारा, कहा-घर पर किसी को नहीं बताना; अस्पताल में भर्ती

गणित का सवाल हल न करने पर छात्र को पीटा:टीचर ने छड़ी से पीठ पर मारा, कहा-घर पर किसी को नहीं बताना;  अस्पताल में भर्ती

बालाघाट के लांजी क्षेत्र के बड़गांव-क स्थित विष्णुटोला प्राथमिक शाला में पांचवीं कक्षा के छात्र कृष्णा घोरमारे की शिक्षक ने पिटाई करने का मामला सामने आया है। दरअसल, घटना मंगलवार दोपहर का है। छात्र को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया। गणित का सवाल हल नहीं करने पर शिक्षक रूपचंद खरे ने छात्र को लकड़ी की छड़ी से पीटा। पीठ पर चोट के निशान मिलने के बाद छात्र को सिविल अस्पताल लांजी में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए पुलिस को सूचना भेजी है। सवाल हल नहीं करने पर पीटने का आरोप छात्र ने बताया कि गणित का एक सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक रूपचंद खरे ने उसे लकड़ी की छड़ी से पीटा। छात्र के मुताबिक, टीचर ने उसे घर पर इस बारे में किसी को नहीं बताने के लिए भी कहा था। शर्ट उतारी तो पीठ पर दिखे निशान स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र घर पहुंचा तो दादी प्रमिला घोरमारे ने उसे स्कूल के कपड़े धोने के लिए देने को कहा। इस दौरान कृष्णा ने शर्ट उतारी तो दादी को उसकी पीठ पर पिटाई के निशान दिखाई दिए। पूछने पर छात्र रोने लगा और उसने शिक्षक द्वारा पीटे जाने की बात बताई। दादी छात्र को लेकर पहुंचीं अस्पताल दादी ने बताया कि पोते की पीठ पर चोट के निशान देखकर वह शिक्षक के घर पहुंचीं। उनके अनुसार, शिक्षक ने गिरने से चोट लगने की बात कही। इसके बाद वह छात्र को लेकर सिविल अस्पताल लांजी पहुंचीं, जहां उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल ने पुलिस को भेजी सूचना छात्र की पीठ पर चोट के निशान देखकर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस जांच के लिए सूचना भेज दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची थी। मामले में पुलिस की जांच और शिक्षक का पक्ष सामने आना बाकी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *