बहादुरगढ़ में खेलते-खेलते गायब हुए 4 बच्चे:CCTV में दिखा एक पैदल जाता हुआ,तीन परिवारों के बच्चे लापता, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश

बहादुरगढ़ में खेलते-खेलते गायब हुए 4 बच्चे:CCTV में दिखा एक पैदल जाता हुआ,तीन परिवारों के बच्चे लापता, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश

बहादुरगढ़ के सांख्योल क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे तीन परिवारों के चार बच्चे अचानक लापता हो गए। बच्चों के लापता होने से परिजन परेशान हैं। काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला तो बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें एक बच्चा पैदल जाता दिखाई दिया है। हालांकि, अभी तक चारों बच्चों के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। मंगलवार सुबह 11 बजे खेल रहे थे चारों बच्चे परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे चारों बच्चे सत्यनारायण चौकी के सामने कच्ची जगह पर खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे अचानक वहां से कहीं चले गए। इसके बाद बच्चे घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास की जगहों पर खोजबीन की गई, लेकिन बच्चों का पता नहीं चल सका। इसके बाद बुधवार को पुलिस को शिकायत दी गई। तीन बच्चे यूपी-बिहार के रहने वाले लापता बच्चों में उत्तर प्रदेश निवासी सुमित (13), नजीम (15) और बिहार निवासी आशीष (13) शामिल हैं। चौथे बच्चे की पहचान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। तीनों परिवार बहादुरगढ़ के सांख्योल क्षेत्र में रहते हैं और आसपास की अलग-अलग कंपनियों में मजदूरी करते हैं। बच्चे भी परिवारों के साथ इसी इलाके में रह रहे थे। CCTV फुटेज में एक बच्चा पैदल जाता दिखा बच्चों की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती फुटेज में एक बच्चा पैदल जाता दिखाई दिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चे किस दिशा में गए। हालांकि, फुटेज में दिखाई देने वाला बच्चा कौन है और बाकी तीन बच्चे कहां गए, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने शुरू की तलाश, परिजन परेशान बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार के लोग चिंतित हैं। परिजन अपने स्तर पर भी बच्चों की तलाश कर रहे हैं। थाना प्रभारी सतबीर के अनुसार, बच्चों की तलाश जारी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्चों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *