गंडक नदी किनारे 333 लीटर देसी शराब जब्त:उत्पाद विभाग ने नाव और मोटरसाइकिल भी पकड़ी, मुख्य आरोपी रिंटू यादव भागा

गंडक नदी किनारे 333 लीटर देसी शराब जब्त:उत्पाद विभाग ने नाव और मोटरसाइकिल भी पकड़ी, मुख्य आरोपी रिंटू यादव भागा

गोपालगंज में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा के नेतृत्व में जिला उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने विशंभरपुर थाना क्षेत्र के धूपसागर गंडक नदी के किनारे छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। दरअसल उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि विशंभरपुर थाना क्षेत्र के गंडक नदी के रास्ते नाव द्वारा अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर जब्त किया इस सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने धूपसागर गंडक नदी के किनारे सघन छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 333 लीटर देसी शराब जब्त की गई, जिसे तस्करों द्वारा छिपाकर रखा गया था। इसके अलावा, शराब की तस्करी में संलिप्तता और ढुलाई के लिए उपयोग किए जा रहे एक नाव और एक मोटरसाइकिल को भी उत्पाद विभाग ने जब्त के अपने कब्जे में ले लिया। नदी के रास्ते शराब लाने और ले जाने के लिए इस नाव का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसे पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर जब्त कर लिया। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। हालांकि, उत्पाद विभाग ने फरार तस्कर की पहचान कर ली है। फरार आरोपी की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी रिन्टु यादव के रूप में की गई है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। गोपालगंज में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा के नेतृत्व में जिला उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने विशंभरपुर थाना क्षेत्र के धूपसागर गंडक नदी के किनारे छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। दरअसल उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि विशंभरपुर थाना क्षेत्र के गंडक नदी के रास्ते नाव द्वारा अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर जब्त किया इस सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने धूपसागर गंडक नदी के किनारे सघन छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 333 लीटर देसी शराब जब्त की गई, जिसे तस्करों द्वारा छिपाकर रखा गया था। इसके अलावा, शराब की तस्करी में संलिप्तता और ढुलाई के लिए उपयोग किए जा रहे एक नाव और एक मोटरसाइकिल को भी उत्पाद विभाग ने जब्त के अपने कब्जे में ले लिया। नदी के रास्ते शराब लाने और ले जाने के लिए इस नाव का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसे पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर जब्त कर लिया। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। हालांकि, उत्पाद विभाग ने फरार तस्कर की पहचान कर ली है। फरार आरोपी की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी रिन्टु यादव के रूप में की गई है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *