कोशी स्नातक निर्वाचन की तैयारी,कल वोटिंग:किशनगंज के 3554 मतदाता 8 केंद्रों पर डालेंगे वोट, बैलेट बॉक्स का होगा इस्तेमाल

कोशी स्नातक निर्वाचन की तैयारी,कल वोटिंग:किशनगंज के 3554 मतदाता 8 केंद्रों पर डालेंगे वोट, बैलेट बॉक्स का होगा इस्तेमाल

कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर किशनगंज जिले में प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले में कुल 8 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 23 अक्टूबर को मतदान होगा। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक कोषांगों का गठन कर लिया गया है। निर्धारित मतदान केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां जल्द ही मतदान केंद्रों पर दीवार लेखन, मतदान कर्मियों का डेटाबेस तैयार करने और प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 3,554 मतदाताओं के मतदान करने का अनुमान है। इनमें 2,898 पुरुष और 656 महिला मतदाता शामिल हैं। अन्य श्रेणी में मतदाताओं की संख्या शून्य बताई गई है। मतदान को लेकर अनुमंडल कार्यालय सहित सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। न्यायालय कक्ष में भी मतदान केंद्र बनाया जिले के सात प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय परिसर में मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें टेढ़ागाछ, बहादुरगंज, दिघलबैंक, ठाकुरगंज, पोठिया, कोचाधामन और किशनगंज प्रखंड शामिल हैं। इसके अलावा किशनगंज अनुमंडल कार्यालय के न्यायालय कक्ष में भी मतदान केंद्र बनाया गया है। निर्धारित सूची के अनुसार, मतदान केंद्र संख्या 57 टेढ़ागाछ, 58 बहादुरगंज, 59 दिघलबैंक, 60 ठाकुरगंज, 61 पोठिया, 62 कोचाधामन, 63 किशनगंज प्रखंड और 64 किशनगंज अनुमंडल कार्यालय में स्थित है। बैलेट बॉक्स का इस्तेमाल कोशी स्नातक निर्वाचन में मतदान की प्रक्रिया सामान्य चुनावों से अलग होगी। इसमें मतदाता अपनी पसंद के उम्मीदवारों को अधिमान क्रम में वोट देंगे। इसी कारण ईवीएम के बजाय बैलेट बॉक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान केंद्रों पर पीठासीन पदाधिकारी राजपत्रित स्तर के होंगे, जबकि अन्य मतदान कर्मियों की नियुक्ति लेखा एवं सहायक स्तर से की जाएगी। कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर किशनगंज जिले में प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले में कुल 8 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 23 अक्टूबर को मतदान होगा। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक कोषांगों का गठन कर लिया गया है। निर्धारित मतदान केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां जल्द ही मतदान केंद्रों पर दीवार लेखन, मतदान कर्मियों का डेटाबेस तैयार करने और प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 3,554 मतदाताओं के मतदान करने का अनुमान है। इनमें 2,898 पुरुष और 656 महिला मतदाता शामिल हैं। अन्य श्रेणी में मतदाताओं की संख्या शून्य बताई गई है। मतदान को लेकर अनुमंडल कार्यालय सहित सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। न्यायालय कक्ष में भी मतदान केंद्र बनाया जिले के सात प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय परिसर में मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें टेढ़ागाछ, बहादुरगंज, दिघलबैंक, ठाकुरगंज, पोठिया, कोचाधामन और किशनगंज प्रखंड शामिल हैं। इसके अलावा किशनगंज अनुमंडल कार्यालय के न्यायालय कक्ष में भी मतदान केंद्र बनाया गया है। निर्धारित सूची के अनुसार, मतदान केंद्र संख्या 57 टेढ़ागाछ, 58 बहादुरगंज, 59 दिघलबैंक, 60 ठाकुरगंज, 61 पोठिया, 62 कोचाधामन, 63 किशनगंज प्रखंड और 64 किशनगंज अनुमंडल कार्यालय में स्थित है। बैलेट बॉक्स का इस्तेमाल कोशी स्नातक निर्वाचन में मतदान की प्रक्रिया सामान्य चुनावों से अलग होगी। इसमें मतदाता अपनी पसंद के उम्मीदवारों को अधिमान क्रम में वोट देंगे। इसी कारण ईवीएम के बजाय बैलेट बॉक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान केंद्रों पर पीठासीन पदाधिकारी राजपत्रित स्तर के होंगे, जबकि अन्य मतदान कर्मियों की नियुक्ति लेखा एवं सहायक स्तर से की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *