समस्तीपुर में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राहत है कि पिछले 5 दिन से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा था, पर अब स्थिर होने लगा है। पटोरी के एसडीएम विकास पांडेय ने बताया कि मोहनपुर प्रखंड की छह और मोहिउद्दीननगर प्रखंड की 10 पंचायतों के करीब 48 गांवों की 1.10 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। मोहनपुर में 55 और मोहिउद्दीननगर में 85 नावों का परिचालन किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मेडिकल कैंप भी लगाया गया है। कैंप में डॉक्टरों की टीम के साथ एंबुलेंस को भी तैयार रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को जिला मुख्यालय पहुंचाया जा सके। डुमरी दक्षिणी गांव की नागमणि देवी ने बताया कि घर के अंदर पानी है। काफी परेशानी हो रही है। खाने-पीने की समस्या है और बच्चे भूखे हैं। प्रशासन जल्द भोजन की व्यवस्था करे। बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाने-पीने की समस्या से जुड़ी रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद रविवार शाम छह स्थानों पर सामुदायिक किचन शुरू किया गया। गांवों में फंसे लोगों तक नाव के माध्यम से भोजन पहुंचाने की भी व्यवस्था की जा रही है। कुछ तस्वीरें… ापाकल में गंदा पानी आ रहा है गांव के कृष्णा यादव ने बताया कि गांव की स्थिति काफी खराब है। लोगों को भोजन के साथ पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है। गांव के चापाकल पानी में डूब गए हैं। कई चापाकलों के हेड डूब जाने से वे काम नहीं कर रहे हैं। जो चापाकल चल रहे हैं, उनमें भी गंदा पानी और कचरा आ रहा है। उन्होंने पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था करने की मांग की। रामकली देवी ने बताया कि घर और आंगन तक पानी पहुंच गया है। पानी के कारण खाना बनाने में भी काफी दिक्कत हो रही है। इन इलाकों में पहुंचा बाढ़ का पानी गंगा नदी में उफान के कारण मोहनपुर प्रखंड की धरनीपट्टी पश्चिम, दक्षिणी डुमरी, राजपुर जौनापुर और विशनपुर बेड़ी पंचायतों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं, मोहिउद्दीननगर प्रखंड की रासपुर पतसिया पूरब-पश्चिम, हरैल, कुरसाहा, दुबहा, महमद्दीपुर, तेतारपुर और बोचहा पंचायतों के निचले इलाकों में भी पानी फैल गया है। गंगा का पानी फैलने के कारण मोहिउद्दीननगर प्रखंड में आनंदगोलवा-गोला पट्टी, दुबहा-अदलपुर, दियारा मोड़-चपरा और विशनपुर बेड़ी-मटिओर जाने वाली सड़कों पर भी पानी चढ़ गया है। वहीं, चापर गांव के वार्ड संख्या 9, 12, 13, 14 और 15 में बाढ़ का पानी फैला हुआ है। समस्तीपुर में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राहत है कि पिछले 5 दिन से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा था, पर अब स्थिर होने लगा है। पटोरी के एसडीएम विकास पांडेय ने बताया कि मोहनपुर प्रखंड की छह और मोहिउद्दीननगर प्रखंड की 10 पंचायतों के करीब 48 गांवों की 1.10 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। मोहनपुर में 55 और मोहिउद्दीननगर में 85 नावों का परिचालन किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मेडिकल कैंप भी लगाया गया है। कैंप में डॉक्टरों की टीम के साथ एंबुलेंस को भी तैयार रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को जिला मुख्यालय पहुंचाया जा सके। डुमरी दक्षिणी गांव की नागमणि देवी ने बताया कि घर के अंदर पानी है। काफी परेशानी हो रही है। खाने-पीने की समस्या है और बच्चे भूखे हैं। प्रशासन जल्द भोजन की व्यवस्था करे। बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाने-पीने की समस्या से जुड़ी रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद रविवार शाम छह स्थानों पर सामुदायिक किचन शुरू किया गया। गांवों में फंसे लोगों तक नाव के माध्यम से भोजन पहुंचाने की भी व्यवस्था की जा रही है। कुछ तस्वीरें… ापाकल में गंदा पानी आ रहा है गांव के कृष्णा यादव ने बताया कि गांव की स्थिति काफी खराब है। लोगों को भोजन के साथ पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है। गांव के चापाकल पानी में डूब गए हैं। कई चापाकलों के हेड डूब जाने से वे काम नहीं कर रहे हैं। जो चापाकल चल रहे हैं, उनमें भी गंदा पानी और कचरा आ रहा है। उन्होंने पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था करने की मांग की। रामकली देवी ने बताया कि घर और आंगन तक पानी पहुंच गया है। पानी के कारण खाना बनाने में भी काफी दिक्कत हो रही है। इन इलाकों में पहुंचा बाढ़ का पानी गंगा नदी में उफान के कारण मोहनपुर प्रखंड की धरनीपट्टी पश्चिम, दक्षिणी डुमरी, राजपुर जौनापुर और विशनपुर बेड़ी पंचायतों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं, मोहिउद्दीननगर प्रखंड की रासपुर पतसिया पूरब-पश्चिम, हरैल, कुरसाहा, दुबहा, महमद्दीपुर, तेतारपुर और बोचहा पंचायतों के निचले इलाकों में भी पानी फैल गया है। गंगा का पानी फैलने के कारण मोहिउद्दीननगर प्रखंड में आनंदगोलवा-गोला पट्टी, दुबहा-अदलपुर, दियारा मोड़-चपरा और विशनपुर बेड़ी-मटिओर जाने वाली सड़कों पर भी पानी चढ़ गया है। वहीं, चापर गांव के वार्ड संख्या 9, 12, 13, 14 और 15 में बाढ़ का पानी फैला हुआ है।

