जीविका दीदियों के आर्थिक सशक्तीकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यूको बैंक एवं जीविका के संयुक्त प्रयास से आज स्वयं सहायता समूह वित्तीय सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली जीविका दीदियों, कर्मियों एवं बैंककर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूको बैंक की ओर से जीविका के स्वयं सहायता समूहों के बीच 101 करोड़ की ऋण राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूको बैंक के महाप्रबंधक प्रदीप आनंद केशरी ने कहा कि जीविका ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन यूको बैंक के कृषि एवं ग्रामीण व्यवसाय विभाग के महाप्रबंधक प्रदीप आनंद केशरी, जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक मनीष कुमार, यूको बैंक के अंचल प्रबंधक श्वेत प्रकाश, जीविका के डीपीएम अविनाश कुमार एवं जीविका दीदियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। व्यवसाय को मजबूत करने की आवश्यकता जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि अब स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए दीदियों के व्यक्तिगत उद्यम और व्यवसाय को मजबूत करने की आवश्यकता है। जीविका अधिक से अधिक दीदियों को लखपति दीदी बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर बेगूसराय के स्वयं सहायता समूहों का एनपीए सबसे कम होना जिले की जीविका दीदियों के बेहतर वित्तीय अनुशासन और ऋण वापसी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विभिन्न विषयों पर चर्चा की यूको बैंक के अंचल प्रबंधक श्वेत प्रकाश ने कहा कि जीविका की ओर से दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोकोस, जीविका निधि, ग्राहक सेवा केंद्र एवं वित्तीय समावेशन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य स्तर पर बेगूसराय जीविका की उपलब्धियां उत्कृष्ट रही हैं। जीविका दीदियों के अनुशासन और समय पर ऋण वापसी के कारण जिले में स्वयं सहायता समूहों का एनपीए नगण्य है। उन्होंने जीविका निधि, वित्तीय साक्षरता और दिव्यांग समूह सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत यूको बैंक के सहायक अंचल पदाधिकारी वेद प्रकाश तथा संचालन यूको बैंक की अर्चना श्री ने किया। समारोह में जीविका के सूक्ष्म वित्त से जुड़े बबलू कुमार, सुनील कुमार, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक, एफआई नोडल, बैंक के शाखा प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में जीविकाकर्मी, बैंककर्मी और जीविका दीदियां उपस्थित थे। जीविका दीदियों के आर्थिक सशक्तीकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यूको बैंक एवं जीविका के संयुक्त प्रयास से आज स्वयं सहायता समूह वित्तीय सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली जीविका दीदियों, कर्मियों एवं बैंककर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूको बैंक की ओर से जीविका के स्वयं सहायता समूहों के बीच 101 करोड़ की ऋण राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूको बैंक के महाप्रबंधक प्रदीप आनंद केशरी ने कहा कि जीविका ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन यूको बैंक के कृषि एवं ग्रामीण व्यवसाय विभाग के महाप्रबंधक प्रदीप आनंद केशरी, जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक मनीष कुमार, यूको बैंक के अंचल प्रबंधक श्वेत प्रकाश, जीविका के डीपीएम अविनाश कुमार एवं जीविका दीदियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। व्यवसाय को मजबूत करने की आवश्यकता जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि अब स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए दीदियों के व्यक्तिगत उद्यम और व्यवसाय को मजबूत करने की आवश्यकता है। जीविका अधिक से अधिक दीदियों को लखपति दीदी बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर बेगूसराय के स्वयं सहायता समूहों का एनपीए सबसे कम होना जिले की जीविका दीदियों के बेहतर वित्तीय अनुशासन और ऋण वापसी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विभिन्न विषयों पर चर्चा की यूको बैंक के अंचल प्रबंधक श्वेत प्रकाश ने कहा कि जीविका की ओर से दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोकोस, जीविका निधि, ग्राहक सेवा केंद्र एवं वित्तीय समावेशन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य स्तर पर बेगूसराय जीविका की उपलब्धियां उत्कृष्ट रही हैं। जीविका दीदियों के अनुशासन और समय पर ऋण वापसी के कारण जिले में स्वयं सहायता समूहों का एनपीए नगण्य है। उन्होंने जीविका निधि, वित्तीय साक्षरता और दिव्यांग समूह सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत यूको बैंक के सहायक अंचल पदाधिकारी वेद प्रकाश तथा संचालन यूको बैंक की अर्चना श्री ने किया। समारोह में जीविका के सूक्ष्म वित्त से जुड़े बबलू कुमार, सुनील कुमार, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक, एफआई नोडल, बैंक के शाखा प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में जीविकाकर्मी, बैंककर्मी और जीविका दीदियां उपस्थित थे।

