जालंधर | जालंधर के खेल उद्योग से जुड़े व्यापारियों ने शुक्रवार को सर्व मानवता के सुख-समृद्धि और पंजाब में अमन-शांति के लिए अरदास की। खेल उद्योग संघ पंजाब की संघर्ष समिति के सदस्य गुरुद्वारा श्री बेर साहिब, सुलतानपुर लोधी और माता भद्रकाली, शेखुपुरा (कपूरथला) में नतमस्तक हुए। गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में अरदास के बाद विजय धीर (कन्वीनर, खेल उद्योग संघ पंजाब), सह कन्वीनर प्रवीण आनंद और सह कन्वीनर रमेश आनंद के नेतृत्व में प्रार्थना की। रविंद्र धीर ने कहा कि यह स्थान श्रद्धा का केंद्र है, जहां श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने 14 साल 9 महीना और 13 दिन तपस्या कर सत्य का मार्ग दिखाया। इसके बाद समिति के सदस्य माता भद्रकाली जी के मंदिर, शेखुपुरा में पहुंचे। कार्यक्रम में विपन प्रिंजा, शाम सुन्दर महाजन, प्रेम उप्पल, संदीप गांधी, अरविंद खन्ना, संजय मेहंदीरत्ता सहित अनेक कारोबारी प्रतिनिधि शामिल हुए।

