खुद “जीवंत शिक्षण सामग्री’ बनकर पढ़ा रही हैं पूजा बोस

खुद “जीवंत शिक्षण सामग्री’ बनकर पढ़ा रही हैं पूजा बोस

भास्कर न्यूज | पूर्णिया पूर्णिया के कसबा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय जनक बाग कुल्ला खास की शिक्षिका पूजा बोस ने शिक्षण के पारंपरिक तरीके को बदलकर बच्चों के लिए कक्षा को सहज और रुचिकर बना दिया है। वे दंड या सख्ती के बजाय खेलकूद, अभिनय, संवाद, मुखौटों और समूह गतिविधियों के जरिए बच्चों को शिक्षा देती हैं। कठिन विषयों को सरल व सुलभ बनाने के लिए वे स्वयं जीवंत शिक्षण सामग्री बनकर पाठ को जीवंत कर देती हैं। उनके इस अनूठे नवाचार को राज्य स्तर पर भी व्यापक सराहना मिली है। शिक्षिका पूजा बोस स्वयं तय विद्यालयी पोशाक पहनकर स्कूल आती हैं और नियमित रूप से शिक्षक दैनंदिनी में प्रत्येक बच्चे की शैक्षणिक गतिविधियों व सीखने की प्रगति को दर्ज करती हैं। सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर अटूट विश्वास जताते हुए उन्होंने समाज के सामने नजीर पेश की है। उनकी अपनी बेटी भी सरकारी स्कूल में ही पढ़ाई कर रही है। भास्कर न्यूज | पूर्णिया पूर्णिया के कसबा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय जनक बाग कुल्ला खास की शिक्षिका पूजा बोस ने शिक्षण के पारंपरिक तरीके को बदलकर बच्चों के लिए कक्षा को सहज और रुचिकर बना दिया है। वे दंड या सख्ती के बजाय खेलकूद, अभिनय, संवाद, मुखौटों और समूह गतिविधियों के जरिए बच्चों को शिक्षा देती हैं। कठिन विषयों को सरल व सुलभ बनाने के लिए वे स्वयं जीवंत शिक्षण सामग्री बनकर पाठ को जीवंत कर देती हैं। उनके इस अनूठे नवाचार को राज्य स्तर पर भी व्यापक सराहना मिली है। शिक्षिका पूजा बोस स्वयं तय विद्यालयी पोशाक पहनकर स्कूल आती हैं और नियमित रूप से शिक्षक दैनंदिनी में प्रत्येक बच्चे की शैक्षणिक गतिविधियों व सीखने की प्रगति को दर्ज करती हैं। सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर अटूट विश्वास जताते हुए उन्होंने समाज के सामने नजीर पेश की है। उनकी अपनी बेटी भी सरकारी स्कूल में ही पढ़ाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *