खानपुर बेरई में पांच फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा:छपरा कोर्ट के आदेश पर पुलिस की कार्रवाई, बैंड-बाजे के साथ पहुंची टीम

खानपुर बेरई में पांच फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा:छपरा कोर्ट के आदेश पर पुलिस की कार्रवाई, बैंड-बाजे के साथ पहुंची टीम

मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सारण जिले के एक मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा किया।यह मामला गुरुवार को सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बैंड-बाजे के साथ खानपुर बेरई गांव पहुंची। पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चस्पा कर आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हथौड़ी थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना क्षेत्र के खानपुर बेरई गांव पहुंची। यहां बद्री मियां की पत्नी राजिया खातून, उनके पुत्र मोहम्मद निराले और मोहम्मद सलाहुद्दीन, आलम मियां की पत्नी अफती खातून तथा जनली मियां के पुत्र मोहम्मद सरफुदीन के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया। कार्रवाई के दौरान सभी पांचों आरोपी फरार पाए गए। छपरा न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई हथौड़ी थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि सारण जिले के छपरा अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर पांच फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया गया है। कार्रवाई के बाद इसकी सूचना संबंधित स्तर पर भेज दी गई है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सारण जिले के एक मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा किया।यह मामला गुरुवार को सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बैंड-बाजे के साथ खानपुर बेरई गांव पहुंची। पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चस्पा कर आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हथौड़ी थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना क्षेत्र के खानपुर बेरई गांव पहुंची। यहां बद्री मियां की पत्नी राजिया खातून, उनके पुत्र मोहम्मद निराले और मोहम्मद सलाहुद्दीन, आलम मियां की पत्नी अफती खातून तथा जनली मियां के पुत्र मोहम्मद सरफुदीन के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया। कार्रवाई के दौरान सभी पांचों आरोपी फरार पाए गए। छपरा न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई हथौड़ी थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि सारण जिले के छपरा अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर पांच फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया गया है। कार्रवाई के बाद इसकी सूचना संबंधित स्तर पर भेज दी गई है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *