खली ने की सांसद अमृतपाल की तारीफ:बोले- पंजाब को नशामुक्त वही करवा सकते हैं; CM मान पर कहा- अपने खेत बेचकर फ्री सुविधा दें तो ठीक

खली ने की सांसद अमृतपाल की तारीफ:बोले- पंजाब को नशामुक्त वही करवा सकते हैं; CM मान पर कहा- अपने खेत बेचकर फ्री सुविधा दें तो ठीक

जालंधर में रह रहे पूर्व WWE चैंपियन और भाजपा नेता दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने पंजाब की राजनीति में नया पंच मारा है। कल (18 सिंतबर) से शुरू होने वाली भाजपा की नशा मुक्त यात्रा से पहले खली ने बयान दिया है कि पंजाब को नशे से अकाली दल वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह ही मुक्त करवा सकते हैं। खली ने कहा कि सांसद अमृतपाल को जेल से छोड़ा जाना चाहिए। पंजाब के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालात पर खली ने कहा कि अमृतपाल को निगेटिव नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। खली ने अमृतपाल सिंह का खुलकर समर्थन भी किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार फैल रहे नशे के जाल को तोड़ने के लिए अमृतपाल सिंह का जेल से बाहर आना बेहद जरूरी है, क्योंकि उन्होंने हमेशा नशे के खिलाफ आवाज उठाई है और नौजवानों को सही राह दिखाई है। इसके अलावा, उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार की फ्री सुविधाओं पर भी हमला बोला। खली ने कहा, ‘CM भगवंत मान अपने खेत बेचकर लोगों को फ्री सुविधाएं दें तो फ्री का मतलब बनता है। एक से लेकर दूसरे को दे देना, क्या फ्री हुआ?’ खली के इंटरव्यू ने पंजाब के राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। भाजपा नेता खली ने अमृतपाल पर ये बातें कहीं… जालंधर से टिकट की इच्छा नहीं, पंजाब में भाजपा की सरकार बने तो अच्छा खली ने भाजपा के बारे में कहा कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है, तो पंजाब की स्थिति बेहतर हो सकती है। उन्होंने भाजपा के कामकाज को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की और कहा कि मोदी देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। राजनीति में आने के सवाल पर खली ने कहा कि उनकी खुद मुख्य धारा की राजनीति में आने की कोई खास इच्छा नहीं है। जालंधर से टिकट और चुनाव की भी इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की है, लेकिन उन्होंने किसी पार्टी में शामिल होने या चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं जताई। बोले- CM मान अपना खेत बेचकर फ्री सुविधा दें, तब फ्री ठीक है खली ने महिलाओं को 1 हजार से 1500 रुपए देने, फ्री बस सेवा देने और फ्री बिजली देने पर कहा कि फ्री सिस्टम के हक में वह नहीं हैं। उन्होंने कहा- पंजाब की AAP सरकार के CM भगवंत मान लोगों को फ्री में बहुत कुछ दे रहे हैं, लेकिन दे कहां से रहे हैं? एक से ले रहे हैं, दूसरे को दे रहे हैं। इसका क्या मतलब है? अगर मान साहब अपना खेत बेचकर फ्री देंगे, तब तो फ्री का कोई मतलब है। विदेश के बहुत से मुल्क आगे क्यों निकले, क्योंकि वहां शराब बांटकर चुनाव नहीं जीता जाता।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *