खरगोन में गुरुवार को वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती पर राठौड़ समाज ने एक भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें 200 गांवों से आए लगभग 5 हजार समाजजनों ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान तिरंगा लहराकर ‘घर-घर तिरंगा’ फहराने का संदेश दिया गया। यह शोभायात्रा सराफा बाजार से शुरू होकर एमजी रोड, श्रीकृष्ण टॉकीज चौराहा, बस स्टैंड और भगतसिंह चौराहा होते हुए दोपहर 2 बजे राधाकुंज मांगलिक परिसर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया गया। शाम 4.30 बजे समाज का छठा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर 10वीं और 12वीं कक्षा के 80 मेधावी विद्यार्थियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संगठित कर एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में दर्शन राठौड़, सोनक राठौड़, ब्रजेश राठौड़, हर्ष राठौड़, मयूर राठौड़, शिवकुमार राठौड़, सेवकराम राठौड़, हर्षा राठौड़, रुद्र राठौड़, उर्वशी राठौड़, दीपाली राठौड़ और ओमप्रकाश राठौड़ शामिल रहे।


