एनसीसी कैडेट्स ने निकाली टीबी जागरूकता रैली:लखनऊ यूनिवर्सिटी की 64 यूपी बटालियन ने दिया टीबी मुक्त भारत का संदेश

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली टीबी जागरूकता रैली:लखनऊ यूनिवर्सिटी की 64 यूपी बटालियन ने दिया टीबी मुक्त भारत का संदेश

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 64 यूपी बटालियन एनसीसी, यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। कैडेट्स ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और इलाज की जानकारी दी। रैली में कैडेट्स ने नारे और संदेशों के जरिए लोगों से टीबी को लेकर सतर्क रहने की अपील की। समय पर जांच और सही इलाज से टीबी से बचाव संभव होने का संदेश भी दिया गया। अभियान का नेतृत्व एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. रजनीश कुमार यादव ने किया। उनके नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह और अनुशासन के साथ रैली में हिस्सा लिया। कैडेट्स ने लोगों को टीबी से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने और बीमारी के लक्षण दिखने पर समय पर जांच कराने के लिए जागरूक किया। साथ ही, टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय अभियान में युवाओं की भागीदारी का संदेश दिया। डॉ. रजनीश कुमार यादव ने कैडेट्स को सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। रैली के जरिए स्वास्थ्य जागरूकता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को भी सामने रखा गया। रैली का संदेश साफ था। टीबी को छिपाएं नहीं, समय पर जांच कराएं और सही इलाज से टीबी मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *