छतरपुर के महोबा रोड पर खनिज विभाग की टीम ने अवैध खनन और रेत-मिट्टी के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने दो हाइवा और एक डंपर पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस भी मौजूद थी। पकड़े गए वाहनों में दो के नंबर MP 04 ZY 4186 और MP 36 ZJ 8560 हैं, जबकि एक हाइवा बिना नंबर का मिला। जांच के दौरान एक वाहन में रेत मिली। कार्रवाई से बचने मिट्टी सड़क पर खाली करने का आरोप कार्रवाई के दौरान एक डंपर का कांच टूटा हुआ मिला। आरोप है कि चालक डंपर में भरी मिट्टी सड़क पर ही खाली कर मौके से भाग गया। बताया गया कि उसने कार्रवाई से बचने के लिए ऐसा किया। कांच तोड़ने के आरोप पर कर्मचारियों से कहासुनी डंपर के मालिक ने मिलन पटेल पर कांच तोड़ने का आरोप लगाया है। इसे लेकर खनिज विभाग के कर्मचारियों और डंपर मालिक के बीच कहासुनी भी हुई। हालांकि, कांच तोड़ने के आरोप की अभी पुष्टि नहीं हुई है। खनिज अधिकारी ने मामले की जांच कर आगे कार्रवाई करने की बात कही है।

