किशनगंज में शराब लदी कार हुई दुर्घटनाग्रस्त:ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, 5 लाख का विदेशी दारू बरामद

किशनगंज में शराब लदी कार हुई दुर्घटनाग्रस्त:ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, 5 लाख का विदेशी दारू बरामद

किशनगंज में एक दुर्घटनाग्रस्त कार से भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एलआरपी चौक स्थित बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ही पलट गई। चालक क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर फरार हो गया। वक्त कार की वाहन संख्या BR07BF2297 है। वहीं घटनास्थल पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने जब कार को देखा तो कार में भारी मात्रा में शराब पाया गया। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस और उत्पाद विभाग को दी गई। मौके पर आनन फानन में उत्पाद विभाग की टीम पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कार से 361 लीटर शराब जब्त पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पलटी कार को स्थानीय लोगों की मदद से सीधा किया। जिसके बाद उक्त कार को शराब के साथ जब्त किया गया। जिसकी कुल मात्रा 361.200 लीटर मापी गई है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले पर उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि फरार चालक की पहचान की जा रही है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि फरार तस्कर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशनगंज में एक दुर्घटनाग्रस्त कार से भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एलआरपी चौक स्थित बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ही पलट गई। चालक क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर फरार हो गया। वक्त कार की वाहन संख्या BR07BF2297 है। वहीं घटनास्थल पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने जब कार को देखा तो कार में भारी मात्रा में शराब पाया गया। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस और उत्पाद विभाग को दी गई। मौके पर आनन फानन में उत्पाद विभाग की टीम पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कार से 361 लीटर शराब जब्त पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पलटी कार को स्थानीय लोगों की मदद से सीधा किया। जिसके बाद उक्त कार को शराब के साथ जब्त किया गया। जिसकी कुल मात्रा 361.200 लीटर मापी गई है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले पर उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि फरार चालक की पहचान की जा रही है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि फरार तस्कर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *