‘खड़गे गांधी परिवार के दास, राहुल सत्याग्रही नहीं सत्यानाशी हैं’:बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया मुस्लिम लीग, बोले- अस्मित मच्छार पर देश को गर्व

‘खड़गे गांधी परिवार के दास, राहुल सत्याग्रही नहीं सत्यानाशी हैं’:बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया मुस्लिम लीग, बोले- अस्मित मच्छार पर देश को गर्व

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और विपक्षी इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। बीहट स्थित शीतला मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस को मुस्लिम लीग कांग्रेस करार दिया और कहा कि विपक्षी दल एक सोची-समझी रणनीति के तहत देश के संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठाकर केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री को इलीगल बताते हुए चुनाव रद्द करने और दोबारा बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग वाले बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खड़गे भले ही गांधी परिवार के दास हो सकते हैं, लेकिन देश का लोकतंत्र बेहद मजबूत है। उन्होंने कहा कि अब वो पुरानी कांग्रेस नहीं रही, बल्कि यह मुस्लिम लीग कांग्रेस बन चुकी है। ‘यह लोग सत्ता भोगना चाहते हैं या फिर देश को जलाने की योजना बनाते हैं’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी एंड कंपनी का मुख्य काम संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाना और देश में असंतोष का माहौल पैदा करना रह गया है। या तो यह लोग सत्ता भोगना चाहते हैं या फिर देश को जलाने की योजना बनाते हैं। राहुल गांधी द्वारा देश में चल रहे अलग-अलग आंदोलनों के लिए सत्याग्रह पोर्टल लॉन्च किए जाने पर गिरिराज सिंह ने तंज कसा। उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी ने जीवन में कभी सत्याग्रह करके देखा भी है या सिर्फ नाम ही सुना है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जो सच्चा सत्याग्रही होता है, वह अपने जीवन में कभी देश का विरोध नहीं करता। राहुल गांधी सत्याग्रही नहीं बल्कि सत्यानाशी हैं और वे केवल देश का सत्यानाश करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत का युवा अब पूरी तरह सजग और जागरूक है। आज भारत का युवा दुनिया को बचा रहा है। अस्मित मच्छार पर देश को गर्व, ऐसे मौके पर राहुल गांधी चुप रहते हैं उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अस्मित मच्छार जैसे भारत के बेटों पर पूरा देश गर्व करता है, लेकिन ऐसे अवसरों पर राहुल गांधी की जुबान नहीं खुलती। अगर वे सच में सत्याग्रही बनते तो देश के होनहारों पर गर्व करते। बिहार में एमएलसी चुनाव के दौरान राजद और कांग्रेस द्वारा अलग-अलग प्रत्याशी उतारे जाने और गठबंधन में दरार पर गिरिराज सिंह ने कहा कि इंडी कोई गठबंधन था ही नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का नेतृत्व किसी को स्वीकार्य नहीं है। जहां-जहां अपने-अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत स्वार्थों का टकराव होगा, वहां-वहां ये लोग अलग होंगे। बिहार में एमएलसी चुनाव में दोनों दलों की अलग राह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि विपक्षी एकजुटता केवल एक दिखावा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा धर्म संकट और देश के संकट को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री ने उनका पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत केवल संघ के सरसंघचालक ही नहीं हैं। बल्कि वे देश की अखंडता, देश की संस्कृति और संस्कारों के प्रति हमेशा सजग रहते हैं। देश और समाज में जो परिस्थितियां दिखती हैं, उस पर वे हमेशा अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बीहट शीतला मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के विभिन्न सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा और केंद्र सरकार का पक्ष मजबूती से रखा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और विपक्षी इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। बीहट स्थित शीतला मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस को मुस्लिम लीग कांग्रेस करार दिया और कहा कि विपक्षी दल एक सोची-समझी रणनीति के तहत देश के संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठाकर केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री को इलीगल बताते हुए चुनाव रद्द करने और दोबारा बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग वाले बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खड़गे भले ही गांधी परिवार के दास हो सकते हैं, लेकिन देश का लोकतंत्र बेहद मजबूत है। उन्होंने कहा कि अब वो पुरानी कांग्रेस नहीं रही, बल्कि यह मुस्लिम लीग कांग्रेस बन चुकी है। ‘यह लोग सत्ता भोगना चाहते हैं या फिर देश को जलाने की योजना बनाते हैं’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी एंड कंपनी का मुख्य काम संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाना और देश में असंतोष का माहौल पैदा करना रह गया है। या तो यह लोग सत्ता भोगना चाहते हैं या फिर देश को जलाने की योजना बनाते हैं। राहुल गांधी द्वारा देश में चल रहे अलग-अलग आंदोलनों के लिए सत्याग्रह पोर्टल लॉन्च किए जाने पर गिरिराज सिंह ने तंज कसा। उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी ने जीवन में कभी सत्याग्रह करके देखा भी है या सिर्फ नाम ही सुना है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जो सच्चा सत्याग्रही होता है, वह अपने जीवन में कभी देश का विरोध नहीं करता। राहुल गांधी सत्याग्रही नहीं बल्कि सत्यानाशी हैं और वे केवल देश का सत्यानाश करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत का युवा अब पूरी तरह सजग और जागरूक है। आज भारत का युवा दुनिया को बचा रहा है। अस्मित मच्छार पर देश को गर्व, ऐसे मौके पर राहुल गांधी चुप रहते हैं उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अस्मित मच्छार जैसे भारत के बेटों पर पूरा देश गर्व करता है, लेकिन ऐसे अवसरों पर राहुल गांधी की जुबान नहीं खुलती। अगर वे सच में सत्याग्रही बनते तो देश के होनहारों पर गर्व करते। बिहार में एमएलसी चुनाव के दौरान राजद और कांग्रेस द्वारा अलग-अलग प्रत्याशी उतारे जाने और गठबंधन में दरार पर गिरिराज सिंह ने कहा कि इंडी कोई गठबंधन था ही नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का नेतृत्व किसी को स्वीकार्य नहीं है। जहां-जहां अपने-अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत स्वार्थों का टकराव होगा, वहां-वहां ये लोग अलग होंगे। बिहार में एमएलसी चुनाव में दोनों दलों की अलग राह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि विपक्षी एकजुटता केवल एक दिखावा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा धर्म संकट और देश के संकट को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री ने उनका पूर्ण समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत केवल संघ के सरसंघचालक ही नहीं हैं। बल्कि वे देश की अखंडता, देश की संस्कृति और संस्कारों के प्रति हमेशा सजग रहते हैं। देश और समाज में जो परिस्थितियां दिखती हैं, उस पर वे हमेशा अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बीहट शीतला मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के विभिन्न सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा और केंद्र सरकार का पक्ष मजबूती से रखा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *