बांका में बाइक सवार की मौत:देवघर से घर लौट रहा था, दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, गुजरात में काम करता था

बांका में बाइक सवार की मौत:देवघर से घर लौट रहा था, दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, गुजरात में काम करता था

बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के पास शनिवार देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तेतरिया गांव निवासी संतलाल यादव के 45 वर्षीय पुत्र देवानंद यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक चालक अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। देवघर से अपने गांव आया था देवानंद जानकारी के अनुसार, देवानंद यादव कुछ दिन पहले गुजरात से झारखंड के देवघर आया था। शनिवार को वह देवघर से अपने पैतृक गांव तेतरिया पहुंचा था। शाम में वह बाइक से ग्रामीण पथ के रास्ते ओरबनन जंगल की ओर जा रहा था। इसी दौरान ओरबनन जंगल के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में देवानंद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गया। लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित किया हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े देवानंद को देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना कटोरिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद घायल देवानंद को इलाज के लिए कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छुट्टी लेकर घर आया था, परिवार में मचा कोहराम देवानंद गुजरात में रहकर काम करता था और छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी, बच्चों सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। टक्कर मारने वाले बाइक चालक की तलाश की जा रही है। बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के पास शनिवार देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तेतरिया गांव निवासी संतलाल यादव के 45 वर्षीय पुत्र देवानंद यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक चालक अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। देवघर से अपने गांव आया था देवानंद जानकारी के अनुसार, देवानंद यादव कुछ दिन पहले गुजरात से झारखंड के देवघर आया था। शनिवार को वह देवघर से अपने पैतृक गांव तेतरिया पहुंचा था। शाम में वह बाइक से ग्रामीण पथ के रास्ते ओरबनन जंगल की ओर जा रहा था। इसी दौरान ओरबनन जंगल के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में देवानंद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गया। लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित किया हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े देवानंद को देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना कटोरिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद घायल देवानंद को इलाज के लिए कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छुट्टी लेकर घर आया था, परिवार में मचा कोहराम देवानंद गुजरात में रहकर काम करता था और छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी, बच्चों सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। टक्कर मारने वाले बाइक चालक की तलाश की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *