खजुराहो से उदयपुर के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन:छतरपुर-टीकमगढ़ होकर जाएगी, 8 अक्टूबर से 19 नवंबर तक 13 फेरे लगाएगी

खजुराहो से उदयपुर के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन:छतरपुर-टीकमगढ़ होकर जाएगी, 8 अक्टूबर से 19 नवंबर तक 13 फेरे लगाएगी

त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने खजुराहो से उदयपुर के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (04141/04142) चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन छतरपुर और टीकमगढ़ होकर चलेगी। इसके कुल 13 फेरे होंगे।
इस ट्रेन से पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ जिले के लोगों को फायदा मिलेगा। इसमें कुल 18 कोच होंगे, जिनमें 2 सामान्य/दिव्यांगजन, 10 सामान्य, 5 स्लीपर और 1 एसी टू टियर कोच शामिल हैं।
उत्तर मध्य रेलवे झांसी के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 04141 खजुराहो से हर सोमवार और गुरुवार को रात 8 बजे रवाना होगी। यह 8 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन नंबर 04142 उदयपुर से हर मंगलवार और शुक्रवार को रात 10 बजे रवाना होगी, जो 9 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी।
यह ट्रेन खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, सवाई माधोपुर, बूंदी और उदयपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *