खगड़िया जिले में विश्वकर्मा पूजा को लेकर आस्था और उत्साह का माहौल है। परबत्ता प्रखंड के खीराडीह गांव से लेकर चौथम प्रखंड के सोनबरसा घाट, कैथी नयाटोला, नवादा और धुतौली तक दो दिवसीय मेले लगाए गए हैं। पूजा स्थलों पर आकर्षक पंडाल और भगवान विश्वकर्मा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। रामधुन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूजा स्थलों का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। खीराडीह में विश्वकर्मा मंदिर परिसर में लगा मेला परबत्ता प्रखंड के खीराडीह गांव स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेला लगाया गया है। यहां पूजा-अर्चना के साथ सीता-राम की रामधुन भी शुरू हो गई है। पूजा पंडाल में भगवान विश्वकर्मा के अलावा सीता-राम, हनुमान जी, भगवान गणेश, राधा-कृष्ण और भगवान शंकर-पार्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडाल में राजा हरिश्चंद्र, उनकी पत्नी शैव्या और पुत्र रोहिताश्व की प्रतिमाएं भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। झूले और दुकानों से मेले में बच्चों की भी धूम मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए जम्पिंग झूला और छोटा झूला समेत कई आकर्षण लगाए गए हैं। वहीं मिठाई, चाट, चाउमीन और खिलौनों सहित कई तरह की दुकानों पर लोग खरीदारी कर रहे हैं। शाम होते ही मेला परिसर में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। स्थानीय ग्रामीण आपसी सहयोग से मेले का आयोजन कर रहे हैं और श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। सोनबरसा घाट में चालक संघ ने स्थापित की प्रतिमा चौथम प्रखंड की पूर्वी बौरने पंचायत के सोनबरसा घाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भी विशेष आयोजन किया गया है। इसके अलावा कैथी नयाटोला, नवादा और धुतौली में भी विश्वकर्मा पूजा को लेकर मेले लगाए गए हैं। सोनबरसा घाट मंदिर में मोटर वाहन मालिक चालक संघ की ओर से भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। दो दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। रात में कलाकारों की प्रस्तुति मेले का खास आकर्षण रहेगी। आपसी सहयोग से हर साल करते हैं विश्वकर्मा पूजा मेला समिति से जुड़े वरुण सिंह उर्फ सरदार जी, उपाध्यक्ष सुभाष साह, कोषाध्यक्ष सलेन कुमार सिंह, सचिव रंगील सहनी, उपसचिव देवो सदा और सदस्य अंजय पासवान, कारे ड्राइवर व अबोध पासवान ने बताया कि चालक बंधु हर साल आपसी सहयोग से भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना के अलावा दो दिवसीय मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। प्रतीमाओं की कुछ तस्वीरें… खगड़िया जिले में विश्वकर्मा पूजा को लेकर आस्था और उत्साह का माहौल है। परबत्ता प्रखंड के खीराडीह गांव से लेकर चौथम प्रखंड के सोनबरसा घाट, कैथी नयाटोला, नवादा और धुतौली तक दो दिवसीय मेले लगाए गए हैं। पूजा स्थलों पर आकर्षक पंडाल और भगवान विश्वकर्मा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। रामधुन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूजा स्थलों का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। खीराडीह में विश्वकर्मा मंदिर परिसर में लगा मेला परबत्ता प्रखंड के खीराडीह गांव स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेला लगाया गया है। यहां पूजा-अर्चना के साथ सीता-राम की रामधुन भी शुरू हो गई है। पूजा पंडाल में भगवान विश्वकर्मा के अलावा सीता-राम, हनुमान जी, भगवान गणेश, राधा-कृष्ण और भगवान शंकर-पार्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडाल में राजा हरिश्चंद्र, उनकी पत्नी शैव्या और पुत्र रोहिताश्व की प्रतिमाएं भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। झूले और दुकानों से मेले में बच्चों की भी धूम मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए जम्पिंग झूला और छोटा झूला समेत कई आकर्षण लगाए गए हैं। वहीं मिठाई, चाट, चाउमीन और खिलौनों सहित कई तरह की दुकानों पर लोग खरीदारी कर रहे हैं। शाम होते ही मेला परिसर में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। स्थानीय ग्रामीण आपसी सहयोग से मेले का आयोजन कर रहे हैं और श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। सोनबरसा घाट में चालक संघ ने स्थापित की प्रतिमा चौथम प्रखंड की पूर्वी बौरने पंचायत के सोनबरसा घाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भी विशेष आयोजन किया गया है। इसके अलावा कैथी नयाटोला, नवादा और धुतौली में भी विश्वकर्मा पूजा को लेकर मेले लगाए गए हैं। सोनबरसा घाट मंदिर में मोटर वाहन मालिक चालक संघ की ओर से भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। दो दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। रात में कलाकारों की प्रस्तुति मेले का खास आकर्षण रहेगी। आपसी सहयोग से हर साल करते हैं विश्वकर्मा पूजा मेला समिति से जुड़े वरुण सिंह उर्फ सरदार जी, उपाध्यक्ष सुभाष साह, कोषाध्यक्ष सलेन कुमार सिंह, सचिव रंगील सहनी, उपसचिव देवो सदा और सदस्य अंजय पासवान, कारे ड्राइवर व अबोध पासवान ने बताया कि चालक बंधु हर साल आपसी सहयोग से भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना के अलावा दो दिवसीय मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। प्रतीमाओं की कुछ तस्वीरें…

