खगड़िया में माइक्रोफाइनेंस कर्मी की करंट से मौत:किस्त वसूली को पहुंचा था गांव, बिजली तार की चपेट में आया; साथियों ने डंडे से हटाया

खगड़िया में माइक्रोफाइनेंस कर्मी की करंट से मौत:किस्त वसूली को पहुंचा था गांव, बिजली तार की चपेट में आया; साथियों ने डंडे से हटाया

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड में बाढ़ प्रभावित गांव में किस्त वसूली के लिए पहुंचे माइक्रोफाइनेंस कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना शनिवार को माधवपुर पंचायत के विष्णुपुर गांव में हुई। मृतक की पहचान नवगछिया सब-डिवीजन के रंगरा थाना क्षेत्र के सोहारा गद्दी गांव निवासी प्रशांत कुमार (26) के रूप में हुई है। वह पप्पू यादव का बेटा था और भारत फाइनेंस कंपनी में काम करता था। बताया गया कि बाढ़ का पानी कुछ कम होने के बाद प्रशांत 4-5 साथी कर्मचारियों के साथ विष्णुपुर गांव पहुंचा था। टीम बकाया किस्त लेने के लिए गांव गई थी। गांव में अब भी कई जगह जलजमाव है। साथियों के मुताबिक, बकाया राशि लेने के बाद प्रशांत पानी के बीच से आगे बढ़ रहा था। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पानी में पड़े बिजली तार की चपेट में आया इसी दौरान पानी में मौजूद बिजली के पोल के नीचे पड़े तार से प्रशांत का पैर छू गया। करंट लगते ही वह गिर पड़ा। तार उसके हाथ में फंस गया और वह पानी में डूबने लगा। साथी कर्मचारी अनिल कुमार के मुताबिक, ग्रामीणों ने डंडे की मदद से बिजली का तार हटाया, जिसके बाद प्रशांत को पानी से बाहर निकाला गया। खटिया पर दिया शुरुआती इलाज प्रशांत को खटिया पर रखकर शुरुआती इलाज देने की कोशिश की गई। परिवार की मदद से उसे ट्रैक्टर से माधवपुर बांध तक लाया गया। साथियों का कहना है कि उन्होंने 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन समय पर मदद नहीं मिल सकी। टोटो से अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत बताया माधवपुर बांध से प्रशांत को टोटो के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथियों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से करीब पांच मिनट पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। बाढ़ के कारण पिछले सप्ताह नहीं हुआ था कलेक्शन साथी कर्मचारी अनिल कुमार ने बताया कि बाढ़ के कारण पिछले सप्ताह कर्मचारी गांव में बकाया राशि लेने नहीं गए थे। पानी कुछ कम होने और आवागमन शुरू होने के बाद शनिवार को टीम विष्णुपुर पहुंची थी। छुट्टी के दिन कलेक्शन पर भेजने का आरोप अनिल कुमार का आरोप है कि शनिवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद कंपनी के दबाव में कर्मचारी बाढ़ प्रभावित गांव में कलेक्शन के लिए गए थे। हालांकि, इस आरोप पर कंपनी की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद परबत्ता थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर एसआई सुशील कुमार पांडे को मौके पर भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। कंपनी के अन्य सहकर्मी भी अस्पताल पहुंचे। बाढ़ में बिजली के खुले तार बने जानलेवा खतरा बाढ़ के पानी के बीच बिजली के खुले तार की चपेट में आने से हुई मौत ने जलजमाव वाले इलाकों में बिजली सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद करने, क्षतिग्रस्त तारों की पहचान करने और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष सतर्कता की जरूरत है। खगड़िया के परबत्ता प्रखंड में बाढ़ प्रभावित गांव में किस्त वसूली के लिए पहुंचे माइक्रोफाइनेंस कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना शनिवार को माधवपुर पंचायत के विष्णुपुर गांव में हुई। मृतक की पहचान नवगछिया सब-डिवीजन के रंगरा थाना क्षेत्र के सोहारा गद्दी गांव निवासी प्रशांत कुमार (26) के रूप में हुई है। वह पप्पू यादव का बेटा था और भारत फाइनेंस कंपनी में काम करता था। बताया गया कि बाढ़ का पानी कुछ कम होने के बाद प्रशांत 4-5 साथी कर्मचारियों के साथ विष्णुपुर गांव पहुंचा था। टीम बकाया किस्त लेने के लिए गांव गई थी। गांव में अब भी कई जगह जलजमाव है। साथियों के मुताबिक, बकाया राशि लेने के बाद प्रशांत पानी के बीच से आगे बढ़ रहा था। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पानी में पड़े बिजली तार की चपेट में आया इसी दौरान पानी में मौजूद बिजली के पोल के नीचे पड़े तार से प्रशांत का पैर छू गया। करंट लगते ही वह गिर पड़ा। तार उसके हाथ में फंस गया और वह पानी में डूबने लगा। साथी कर्मचारी अनिल कुमार के मुताबिक, ग्रामीणों ने डंडे की मदद से बिजली का तार हटाया, जिसके बाद प्रशांत को पानी से बाहर निकाला गया। खटिया पर दिया शुरुआती इलाज प्रशांत को खटिया पर रखकर शुरुआती इलाज देने की कोशिश की गई। परिवार की मदद से उसे ट्रैक्टर से माधवपुर बांध तक लाया गया। साथियों का कहना है कि उन्होंने 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन समय पर मदद नहीं मिल सकी। टोटो से अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत बताया माधवपुर बांध से प्रशांत को टोटो के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथियों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से करीब पांच मिनट पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। बाढ़ के कारण पिछले सप्ताह नहीं हुआ था कलेक्शन साथी कर्मचारी अनिल कुमार ने बताया कि बाढ़ के कारण पिछले सप्ताह कर्मचारी गांव में बकाया राशि लेने नहीं गए थे। पानी कुछ कम होने और आवागमन शुरू होने के बाद शनिवार को टीम विष्णुपुर पहुंची थी। छुट्टी के दिन कलेक्शन पर भेजने का आरोप अनिल कुमार का आरोप है कि शनिवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद कंपनी के दबाव में कर्मचारी बाढ़ प्रभावित गांव में कलेक्शन के लिए गए थे। हालांकि, इस आरोप पर कंपनी की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद परबत्ता थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर एसआई सुशील कुमार पांडे को मौके पर भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। कंपनी के अन्य सहकर्मी भी अस्पताल पहुंचे। बाढ़ में बिजली के खुले तार बने जानलेवा खतरा बाढ़ के पानी के बीच बिजली के खुले तार की चपेट में आने से हुई मौत ने जलजमाव वाले इलाकों में बिजली सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद करने, क्षतिग्रस्त तारों की पहचान करने और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष सतर्कता की जरूरत है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *