अमड़ापाड़ा ज्वेलरी दुकान लूट का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार:हथियारों के साथ पकड़े गए अंतरराज्यीय बदमाश, लाखों के जेवर और बाइक बरामद

अमड़ापाड़ा ज्वेलरी दुकान लूट का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार:हथियारों के साथ पकड़े गए अंतरराज्यीय बदमाश, लाखों के जेवर और बाइक बरामद

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा की एक ज्वेलरी दुकान में 2 सितंबर को हुई लूट की घटना का खुलासा हो गया है। एसपी अनुदीप सिंह द्वारा बनाई गई एक खास टीम ने इस मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गए आभूषण और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है। एसपी अनुदीप सिंह ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बाजार में दुर्गा मंदिर के पास किशन वर्मा ज्वैलर्स की दुकान में तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की थी। दुकान मालिक आकाश वर्मा के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता के कारण आईजी और डीआईजी ने जांच के लिए खास निर्देश दिए थे। उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए कुछ तकनीकी जानकारी भी दी। इन जानकारियों के आधार पर एक विशेष छापेमारी दल और छह अन्य छोटी टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने सिर्फ 10 दिनों के अंदर इस घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चितरपोका निवासी प्रवीण कुमार उर्फ पारो उर्फ प्रवीण कुमार यादव, बिहार के बांका जिले के बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के तिवारीचक गांव निवासी हर्ष आनंद उर्फ हर्ष यादव और बिहार के बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र के दलियाबौसी गांव निवासी कमल कुमार किशोर उर्फ कमल यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, .315 एमएम के दो जिंदा कारतूस, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, लूटे गए आभूषण और 12,700 रुपये बरामद किए गए हैं। पकड़े गए अपराधियों में प्रवीण कुमार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में महेशपुर के एसडीपीओ विजय कुमार, अमरपारा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा के अलावा कई और पुलिस अधिकारी शामिल थे। पाकुड़ के अमड़ापाड़ा की एक ज्वेलरी दुकान में 2 सितंबर को हुई लूट की घटना का खुलासा हो गया है। एसपी अनुदीप सिंह द्वारा बनाई गई एक खास टीम ने इस मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गए आभूषण और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है। एसपी अनुदीप सिंह ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बाजार में दुर्गा मंदिर के पास किशन वर्मा ज्वैलर्स की दुकान में तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की थी। दुकान मालिक आकाश वर्मा के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता के कारण आईजी और डीआईजी ने जांच के लिए खास निर्देश दिए थे। उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए कुछ तकनीकी जानकारी भी दी। इन जानकारियों के आधार पर एक विशेष छापेमारी दल और छह अन्य छोटी टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने सिर्फ 10 दिनों के अंदर इस घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चितरपोका निवासी प्रवीण कुमार उर्फ पारो उर्फ प्रवीण कुमार यादव, बिहार के बांका जिले के बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के तिवारीचक गांव निवासी हर्ष आनंद उर्फ हर्ष यादव और बिहार के बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र के दलियाबौसी गांव निवासी कमल कुमार किशोर उर्फ कमल यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, .315 एमएम के दो जिंदा कारतूस, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, लूटे गए आभूषण और 12,700 रुपये बरामद किए गए हैं। पकड़े गए अपराधियों में प्रवीण कुमार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में महेशपुर के एसडीपीओ विजय कुमार, अमरपारा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा के अलावा कई और पुलिस अधिकारी शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *