कैमूर में समाज कल्याण विभाग ने नशामुक्ति और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष रथ रवाना किया है। जिलाधिकारी कुमार अनुराग ने समाहरणालय परिसर से इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। नियमों की दी जाएगी पूरी जानकारी इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि नशे की लत सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी बुरी तरह प्रभावित करती है। इस रथ के जरिए ग्रामीण इलाकों में लोगों को नशामुक्ति के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही, जिले के बुजुर्गों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और भरण-पोषण से जुड़े नियमों की पूरी जानकारी दी जाएगी। नहीं होना पड़ेगा अधिकारों के लिए परेशान जिलाधिकारी ने साफ किया कि वरिष्ठ नागरिकों को अब अपने अधिकारों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे संबंधित अनुमंडल कार्यालय में आवेदन देकर न्याय पा सकते हैं। नियम के मुताबिक, अगर बच्चे माता-पिता के भरण-पोषण की जिम्मेदारी नहीं उठाते हैं, तो उन पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से सरकारी योजनाओं और कानूनी मदद की जानकारी हर ग्रामीण तक पहुंचेगी। कैमूर में समाज कल्याण विभाग ने नशामुक्ति और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष रथ रवाना किया है। जिलाधिकारी कुमार अनुराग ने समाहरणालय परिसर से इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। नियमों की दी जाएगी पूरी जानकारी इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि नशे की लत सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी बुरी तरह प्रभावित करती है। इस रथ के जरिए ग्रामीण इलाकों में लोगों को नशामुक्ति के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही, जिले के बुजुर्गों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और भरण-पोषण से जुड़े नियमों की पूरी जानकारी दी जाएगी। नहीं होना पड़ेगा अधिकारों के लिए परेशान जिलाधिकारी ने साफ किया कि वरिष्ठ नागरिकों को अब अपने अधिकारों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे संबंधित अनुमंडल कार्यालय में आवेदन देकर न्याय पा सकते हैं। नियम के मुताबिक, अगर बच्चे माता-पिता के भरण-पोषण की जिम्मेदारी नहीं उठाते हैं, तो उन पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से सरकारी योजनाओं और कानूनी मदद की जानकारी हर ग्रामीण तक पहुंचेगी।

