‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को लेकर मौनी रॉय का खुलासा, बताया रोड पर चलते-चलते मिला था रोल

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को लेकर मौनी रॉय का खुलासा, बताया रोड पर चलते-चलते मिला था रोल

Mouni Roy On Casting kyunki Saas Bhi Kabhi Thi: टीवी इंडस्ट्री की ‘नागिन’ बन घर-घर में मशहूर हुई अभिनेत्री मौनी रॉय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी जिंदगी और उनका काम दोनों के किस्से काफी अलग हैं। हाल ही में तलाक की वजह से मौनी रॉय के घर फराह खान पहुंची थीं, जिसमें मौनी ने फैंस को अपना घर दिखाया और अपनी एक्टिंग और अपने पहले शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी को लेकर खुलासा किया कि उन्हें उस सुपरहिट शो में सड़क पर चलते चलते काम मिला था। जिसे सुनकर फराह खान भी हैरान रह गईं।

मौनी रॉय ने बताया कैसे मिला था क्योंकि सास भी कभी बहू थी में रोल?

मौनी रॉय ने फराह खान के यूट्यूब व्लॉग के नए एपिसोड में अपनी पुरानी यादों को ताजा किया और अपने सफर को लेकर बात की। अभिनेत्री ने दिल्ली के मिरांडा हाउस विश्वविद्यालय से अंग्रेजी ऑनर्स की पढ़ाई की और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्यूनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट की डिग्री हासिल की है। 

व्लॉग में जब फराह ने मौनी से पूछा कि उन्हें अपना पहला रोल कैसे मिला था तो मौनी ने बताया, “मैं कॉलेज के बाहर टहल रही थी। एकता मैम की टीम के किसी सदस्य ने मुझे सड़क पर चलते देखा और मेरे कंधे पर हाथ रखकर मुझे एक्टिंग का ऑफर दिया। यह सचमुच ऐसे ही हुआ था। मुझे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में स्मृति ईरानी दीदी की परपोती (कृष्णातुलसी) का किरदार ऐसे ही मिला था।”

मौनी कुछ समय के लिए आई थीं मुंबई

मौनी की बात सुनकर फराह खान भी दंग रह गईं और बोलीं, “हम तो ऐसी कहानियां सिर्फ फिल्मों में सुनते थे कि कोई कैफे में बैठा है और किसी ने चुन लिया!” मौनी ने बताया कि वह शुरुआत में सिर्फ 3-4 महीनों के समर प्रोजेक्ट के लिए मुंबई आई थीं और वापस दिल्ली लौटना चाहती थीं, लेकिन फिर मुंबई से ऐसा प्यार हुआ कि वह यहीं की होकर रह गईं। 

काम और निजी जिंदगी में बड़े बदलाव तक

करियर की बात करें तो मौनी रॉय को हाल ही में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में देखा गया था। इसके अलावा वह संजय दत्त, सनी सिंह और पलक तिवारी के साथ फिल्म ‘द भूतनी’ और चर्चित वेब सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ के सीजन 2 में नजर आ चुकी हैं।

काम के अलावा मौनी रॉय अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर भी खबरों में हैं। इसी साल मई में मौनी और उनके बिजनेसमैन पति सूरज नाम्बियार ने चार साल की शादी के बाद आपसी सहमति से अलग होने यानी तलाक की घोषणा की थी । दोनों ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी कर मीडिया से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *